पेट्रोल-डीजल पर ‘विंडफॉल टैक्स’ बढ़ने के बाद आज 4 अगस्त के रेट जारी – Hindustan

मुख्य बातें

सरकार ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के निर्यात पर ‘विंडफॉल टैक्स’ बढ़ाने के बाद आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल आज भी 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। दूसरी ओर कच्चे तेल में थोड़ी तेजी है। सुबह ब्रेंट क्रूड 84.14 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

कितना और क्यों लगा टैक्स: पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली ड्यूटी को तुरंत प्रभाव से 2.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। दूसरी ओर डीजल के निर्यात पर कुल ड्यूटी को दो तरह के टैक्स को मिलाकर 15.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 25.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

विंडफॉल टैक्स अचानक होने वाले मुनाफे पर लगने वाला टैक्स है। इसका मकसद घरेलू सप्लाई को बनाए रखना और सरकारी खजाने को भरना है, खासकर ऐसे समय में जब मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं।

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम ने रोजाना की तरह आज भी सुबह 6 बजे ही पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दीं हैं। पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये का है। नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर है।

भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल भोपाल से 4 पैसा कम 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये लीटर है। जबकि, कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर है तोे चेन्नई में पेट्रोल के दाम 107.77 रुपये और डीजल के 99.55 रुपये लीटर हैं। मुंबई में यही पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर है।

सभी शहरों के पेट्रोल के रेट के लिए यहां क्लिक करें

सभी शहरों के डीजल के रेट के लिए यहां क्लिक करें

IGL की वेबसाइट पर दिए गए ताजा रेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर थो। नोएडा एक किलो सीएनजी की कीमत 91.70, गाजियाबाद में 91.70, मुजफ्फरनगर में 91.58, गुरुग्राम में भी सीएनजी के दाम 88.12 पर स्थिर हैं। रेवाड़ी में सीएनजी कीमत 87.70, मेरठ में 91.58, शामली में 91.58 रुपये थी। वहीं, हमीरपुर में सीएनजी के रेट 94.42, फतेहपुर में 94.42, अजमेर में 92.44 और पाली में 92.44 रुपये किलो है।

करनाल में 87.43, कैथल में 88.43 रुपये प्रति किलो है। जबकि, कानपुर में 1 किलो सीएनजी 94.42 में मिल रही है। राजसमंद में सीएनजी की कीमत 92.44, महोबा में 89.42, बांदा में 89.42,चित्रकुट में 89.42 और हापुड में 92.70 रुपये प्रति किलो है। जबकि, ग्रेटर नोएडा में 91.70 रुपये।

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News