उदयनिधि स्टालिन का अश्लील कमेंट सुन भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेस, खुशबू सुंदर बोलीं- तृषा से माफी मांगो – aajtak.in

Feedback
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बवाल देखने को मिल रहा है. विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर अभद्र टिप्पणी करने पर विवाद हो गया है. साउथ की हीरोइनों ने स्टालिन के बयान की निंदा कर तृषा को सपोर्ट किया है. महिलाओं के खिलाफ की जाने वाली अभद्र टिप्पणी को उन्होंने कॉल आउट किया है. सिंगर चिन्मयी श्रीपदा और एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने स्टालिन को आड़े हाथों लिया है.
चिन्मयी ने साफ कहा कि राजनीतिक लड़ाइयों में महिलाओं को घसीटना उचित नहीं है. सिंगर ने X पोस्ट कर कहा कि नेताओं को जनता के असली मुद्दों पर बोलना चाहिए. न कि उन महिलाओं को निशाना बनाना चाहिए जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें पहले स्टालिन का कमेंट समझ नहीं आया था. बाद में जाना कि उन्होंने डबल मीनिंग बात की थी.
वो लिखती हैं- मुझे पहले लगा कि स्टालिन पानी के कनेक्शन में बात कर रहे हैं. बाद में उसका कॉन्टैक्ट मुझे समझ आया. ज्यादातर महिलाओं को भी शुरुआत में ये समझ नहीं आया था. उदयनिधि को भीड़ को शांत कराना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. बल्कि खुद ही आपत्तिजनक बात बोल दी. चिन्मयी ने कहा कि उन्हें नई पीढ़ी से इस तरह की लैंग्वेज यूज किए जाने की उम्मीद नहीं थी.
If men in politics could just focus on actual issues instead of dragging women who have nothing to do with their scheme of things – it would be stellar.

The reason abusive motor mouths like DMKs Shivaji Krishnamurthy could speak so vulgarly on political platforms is because he…
बीजेपी नेता और एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने भी उदयनिधि के बयान की निंदा की है. उन्होंने इसे भद्दा और अपमानजनक बताया है. खुशबू ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि इस तरह की भाषा को सामान्य अगर माना गया तो हमारे परिवार की महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेगी. सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा होनी चाहिए. हर महिला का सम्मान किया जाना चाहिए. ना कि राजनीति में उसे मोहरा बनाकर ऐसी अभद्र टिप्पणी की जानी चाहिए. खुशबू ने कहा कि स्टालिन को अपने कमेंट के लिए तृषा से माफी मांगनी चाहिए.
Heard #Udhayanidhi Stalin’s speech. It was crass, cheap and deeply derogatory; reflecting the very political culture he seems eager to inherit.

If those with such a mindset aspire to lead a political party and one day govern the state, then God help us. What else can one expect…
क्या है विवाद?
तंजावुर में DMK के कावेरी जल विवाद से जुड़े प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया सामने आया. इसमें स्टालिन ने कावेरी नदी विवाद पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को घेरा. तभी भीड़ में मौजूद कुछ लोग “तृषा, तृषा” के नारे लगाने लगे. तृषा का नाम सुनकर पहले स्टालिन हंसे, फिर अश्लील कमेंट किया. बाद में अपनी सफाई में कहा कि वो कावेरी जल विवाद को लेकर बोल रहे थे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News