देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नए Jio Home Packs लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 400 रुपए प्रति महीने रखी गई है। इन प्लान्स में आपको हाई-स्पीड इंटरनेट, लाइव TV चैनल और OTT ऐप्स का फायदा एक साथ मिल जाए। खास बात यह है कि यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से TV Only, Wi-Fi Only या Wi-Fi + TV + OTT वाला प्लान चुन सकते हैं।
Reliance Jio ने ब्रॉडबैंड प्लान की लिस्ट में तीन नई कैटेगरी के Home प्लान्स लॉन्च किए हैं। इनमें शामिल हैं: Jio Home TV Only Pack, Jio Home Wi-Fi Only Pack, Jio Home Wi-Fi + TV + OTT Pack। इन प्लान्स को अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार प्लान उपलब्ध कराना है। यानी अब आपको उन सुविधाओं के लिए पैसे नहीं देने होंगे जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते।
अगर आपके घर में इंटरनेट की जरूरत कम है और आप सिर्फ लाइव TV चैनल व OTT कंटेंट देखना चाहते हैं, तो Jio Home TV Only Pack आपके लिए प्लान बेस्ट है। इस प्लान की शुरुआती कीमत 400 रुपए प्रति माह है। वहीं, ग्राहक चाहें तो 1,000 रुपए में 2 महीने या 2,000 रुपए में 5 महीने वाला ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
Jio Home TV-Only Pack उन यूजर्स के लिए है जिन्हें सिर्फ TV एंटरटेनमेंट चाहिए और इंटरनेट या Wi-Fi की जरूरत नहीं है। इस प्लान में 1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल, 12 से अधिक OTT ऐप्स, Play/Pause Live TV फीचर और TV पर YouTube देखने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, कंपनी Welcome Offer के तहत ग्राहकों को 12 एंटरटेनमेंट OTT ऐप्स का एक्सेस बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दे रही है।
जिन यूजर्स को सिर्फ ब्रॉडबैंड इंटरनेट चाहिए, उनके लिए Jio ने Wi-Fi Only Pack पेश किया है। यह प्लान दो स्पीड विकल्पों में उपलब्ध है। पहला 30 Mbps स्पीड वाला प्लान है, जिसकी प्रभावी कीमत 450 रुपए प्रति माह पड़ती है, अगर ग्राहक 2,200 रुपए में 5 महीने का रिचार्ज करवाते हैं।
इसमें घर के लिए 30Mbps फाइबर इंटरनेट मिलता है, जो स्मार्ट डिवाइस कनेक्ट करने, ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो कॉल, वेब ब्राउजिंग और OTT पर फिल्में या वेब सीरीज देखने जैसी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पर्याप्त है। अगर आपको इससे ज्यादा स्पीड चाहिए, तो Jio 100 Mbps Wi-Fi Only Pack भी ऑफर करता है। इसकी कीमत 600 रुपए प्रति माह है।
अगर आप इंटरनेट, लाइव TV और OTT ऐप्स का फायदा एक साथ चाहते हैं, तो Jio का 3-in-1 Home Pack सबसे बेहतर है। 30 Mbps स्पीड वाले प्लान की कीमत 555 रुपए प्रति माह है। इसके अलावा कंपनी 2,222 रुपए में 3 महीने का रिचार्ज कराने पर 1 महीना मुफ्त भी दे रही है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 30 Mbps फाइबर इंटरनेट, 1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल और 12 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
जियो के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 30 Mbps फाइबर इंटरनेट, 1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल और 12 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। अगर घर में कई लोग एक साथ Smart TV, मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्लान बेहतर साबित हो सकता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play