Bankipur Election Result: बांकीपुर में BJP की हार के बाद पार्टी में घमासान मचा हुआ है. पटना की यह सीट BJP की सबसे सेफ सीटों में से एक मानी जाती थी. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक दिन पहले आए चुनावी नतीजों में BJP ने नीरज कुमार को करारी शिकस्त दी. चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराया. प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले, जबकि नीरज कुमार के खाते में 44,827 मत आए. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी हार की समीक्षा करेगी.
BJP की हार के बाद बाहुबली JDU नेता अनंत सिंह का भी बयान आया है. अनंत सिंह ने दावा किया कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने रहते तो बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम कुछ और होता. मंगलवार (अगस्त, 04, 2026) को मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने कहा कि बांकीपुर का चुनावी नतीजा जनता की नाराजगी का संकेत है. उनके अनुसार, मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के हटने के बाद लोगों के बीच यह संदेश गया कि BJP ने उन्हें कुर्सी से हटाया है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वास्तविकता यह नहीं है. नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा से मुख्यमंत्री पद छोड़ा था, लेकिन जनता इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है.
Patna, Bihar: On Jan Suraaj Party founder Prashant Kishor winning the Bankipur Assembly bypoll, JD(U) MLA Anant Kumar Singh says, “…If Nitish Kumar had remained the Chief Minister, this would not have happened… The public is unhappy…” pic.twitter.com/VfGEQxJLQI
— IANS (@ians_india) August 4, 2026
जनता में इस बात का मैसेज गया है कि नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट मिला, लेकिन उन्हें हटा दिया गया. जनता यह समझ रही है कि उन्हें हटाया गया है, जनता इससे नाराज है. जनता यह समझी है कि जिस तरीके से हटाया गया, यह गलत हुआ है और ये नहीं होना चाहिए था. अनंत सिंह ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जो जीते हैं, उनको जनता ने वोट किया है. जिनको जनता ने वोट नहीं किया वह हार गए हैं. उन्होंने कहा कि जनता मालिक होती है जनता ही फैसला लेती है.
बांकीपुर BJP का मजबूत किला था. 1995 से यहां BJP चुनाव नहीं हारी थी. प्रशांत किशोर जानते थे कि अगर वे RJD या JDU के गढ़ में लड़ेंगे, तो उन्हें सीधे जातिगत अभेद्य दीवारों (जैसे यादव या कुर्मी-कोइरी ब्लॉक) का सामना करना पड़ेगा. फिलहाल इसे तोड़ना मुश्किल होता. इसलिए उन्होंने बांकीपुर को चुना था.
बांकीपुर विधानसभा सीट को बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल और ‘VIP’ शहरी सीटों में गिना जाता है. चुनाव आयोग के मुताबिक, इस विधानसभा सीट पर 3,79,420 वोटर्स हैं. इस सीट पर कायस्थ वोटर्स सबसे निर्णायक माने जाते हैं. इस समाज के वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा करीब 70,000 है. कायस्थों के बाद संख्या बल में भूमिहार, ब्राह्मण, राजपूत और यादव वोटर्स की बड़ी आबादी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED