झारखंड की राजधानी रांची में स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट चल रहा है. इसके साथ ही स्टूडेंट लीडर देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.
ये स्टूडेंट जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटकर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में हुई कथित अनियमितताओं के खिलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं.
देवेंद्र नाथ महतो ने इसी सिलसिले में 25 जुलाई से धरना प्रदर्शन शुरू किया और अब 2 अगस्त से वो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.
इस बीच प्रदर्शनकारियों ने 6 अगस्त को होने वाला विधानसभा घेराव स्थगित कर दिया है.
रिपोर्टः आनंद दत्ता
वीडियो एडिटिंगः सदफ़ ख़ान
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.