Breaking News
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया. वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में ये बजट रखा, जिसमें ऊर्जा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और सामाजिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया गया है. सरकार का कहना है कि इस बजट का मकसद विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाना और जनसेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है.
दिल्ली में आज E20 पेट्रोल को लेकर जबरदस्त सियासी हलचल देखने को मिल सकती है. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने की घोषणा की है. AAP का आरोप है कि केंद्र सरकार ने बिना सोचे-समझे और पर्याप्त चर्चा किए E20 पेट्रोल लागू कर दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2018 में इन्होंने अपने सफर की शुरुआत ETV भारत से की. बतौर एंकर 3 साल तक अनगिनत खबरें पढ़ीं, लिखीं और … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.