मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
News On AIR | अगस्त 5, 2026 8:06 पूर्वाह्न
भारत इस वर्ष ब्रिक्स संगठन के अध्यक्ष के रूप में ब्रिक्स संस्कृति कार्यसमूह की तीसरी बैठक की मेजबानी करेगा। यह बैठक आज और कल भोपाल में होगी। संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि बैठक में सदस्य देशों के प्रतिनिधि सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने और ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक से पहले प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनाने पर विचार करेंगे। दो दिन की बैठक में तीन प्राथमिकता क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इनमें सृजनात्मक अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक और सृजनशील उद्योग, कॉपी राइट और ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक संपदा बहाली तथा संस्कृति, जलवायु और सतत विकास शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक से ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत सांस्कृतिक साझेदारी मजबूत करने तथा संस्कृति के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा देने की भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त होती है।
51 मिन पहले
52
3 घंटे पहले
49
2 घंटे पहले
45
3 घंटे पहले
43
3 घंटे पहले
39
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 5th Aug 2026