रियलमी भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme 16x 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने ऑफिशियल टीजर शेयर कर इस फोन की लॉन्च डेट, डिजाइन और मेन …और पढ़ें
Realme 16x 5G भारत में जल्द लॉन्च होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme 16x 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। रियलमी ने बुधवार को इस अपकमिंग 5G फोन का पहला ऑफिशियल टीजर शेयर करते हुए इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और मेन स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया। ये कन्फर्म हो गया है कि Realme 16x 5G 7,000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 256GB तक स्टोरेज के साथ आएगा। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इस नए फोन को IP65 रेटिंग मिली है।
Realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। Realme India और Flipkart दोनों ने अपनी वेबसाइट पर इस नए Realme 16 सीरीज फोन के अराइवल को टीज करने के लिए डेडिकेटेड लैंडिंग पेज लाइव कर दिए हैं। ऑफिशियल टीजर्स में फोन को एंड्योरेंस ब्राउन और ग्लोरी व्हाइट कलर ऑप्शन्स में वर्टिकल रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ देखा जा सकता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,000mAh बैटरी होने की पुष्टि की गई है।
कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 156.2 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 9 घंटे तक की गेमिंग दे सकती है। Realme 16x 5G में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 14GB तक RAM (डायनैमिक RAM फीचर के साथ) और 256GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट में कंपनी का इन-हाउस फ्लक्स इंजन भी शामिल रहेगा।
डिस्प्ले की बात करें तो Realme 16x 5G में 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,300 sq mm का एयरफ्लो वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए ये Realme के खुद के डेवलप किए गए GT Boost गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन के साथ आएगा।
Realme 16x 5G में IP65-रेटेड डस्ट एंड वाटर रेसिस्टेंस के साथ मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD-810) शॉक रेसिस्टेंस भी मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें AI-बैकैड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन सेंसर 50-मेगापिक्सल का है। फोन में AI इरेजर, AI अल्ट्रा क्लैरिटी, मोशन फोटो और डुअल-व्यू वीडियो मोड जैसे AI फीचर्स भी मौजूद होंगे।
बता दें कि Realme 16x 5G बीते साल लॉन्च हुए Realme 15x का सक्सेसर होगा। Realme 15x को भारत में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।
यह भी पढ़ें: TRAI ने लॉन्च किया MyCall एप का नया वर्जन, अब कॉल ड्रॉप और नेटवर्क प्रॉब्लम की करें डायरेक्ट कंप्लेंट