Feedback
Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और उनके बीच बनने वाले कोणों का विशेष महत्व होता है. 5 अगस्त यानी आज रात को बुद्धि, व्यापार और तर्क शक्ति के कारक बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन से निकलकर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं.
कर्क राशि में बुध के प्रवेश करते ही वे मीन राशि में विराजमान शनि देव से पंचम भाव में आ जाएंगे, वहीं शनि ग्रह बुध से नवम भाव में स्थित होंगे. इस स्थिति के बनने से बुध और शनि के बीच एक अत्यंत शुभ नवपंचम योग का निर्माण होगा. ज्योतिष में इस योग को भाग्यवृद्धि, करियर में उछाल और अचानक वित्तीय लाभ देने वाला माना जाता है. आइए जानते हैं कि 5 अगस्त यानी आज रात से बनने वाले इस नवपंचम योग से किन राशियों को सबसे बड़ा फायदा मिलने जा रहा है.
कर्क राशि (Cancer)
बुध ग्रह आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे यह नवपंचम योग आपके लग्न भाव को बेहद मजबूत बनाएगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि मिलने के योग बन रहे हैं. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी बौद्धिक क्षमता और तार्किक फैसलों की सराहना होगी. बिजनेस से जुड़े लोगों को नए कांट्रैक्ट मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग नवम (भाग्य) भाव और पंचम भाव का शुभ संबंध बना रहा है. काफी समय से रुके या अटके हुए काम अचानक बनने लगेंगे. शेयर बाजार, पुराना निवेश या किसी गुप्त स्रोत से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. छात्रों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा, मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं. बुध के साथ शनि का यह नवपंचम संबंध आपके जीवन में स्थिरता और उन्नति लाएगा. आय के नए स्रोत सामने आएंगे. आपकी जमा पूंजी में बढ़ोतरी होगी. बिजनेस में यदि पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो बड़ा आर्थिक मुनाफा देखने को मिल सकता है. परिजनों के साथ संबंध मधुर होंगे. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी.
मीन राशि (Pisces)
शनि आपकी ही राशि में विराजमान हैं, जहां से बुध के साथ यह नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है. ऑफिस में आपके वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी. रुका हुआ धन वापस मिलने के आसार हैं. शनि और बुध का यह सकारात्मक योग आपके मन को स्थिरता और सही फैसले लेने की शक्ति देगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू