Feedback
‘विपक्ष राम विरोधी’ कहने पर घमासान, दीपेंद्र हुड्डा ने रिजिजू के बयान पर उठाए सवाल
Monsoon Session: जगदंबिका पाल का सवाल- झारखंड पर क्यों मौन हैं राहुल गांधी और विपक्ष
Monsoon Session: ‘राहुल गांधी के पास न विकास की कोई योजना न ही नजरिया- बांसुरी स्वराज
Monsoon Session: ‘जब तक अमित शाह नहीं देंगे जवाब…’, राहुल गांधी की रिजिजू को दो टूक
Parliament Session 2026: गतिरोध कैसे खत्म होगा… राहुल गांधी के साथ बैठक कर रहे किरेण रिजिजू
Parliament Session 2026: संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
छात्रों पर बर्बरता के खिलाफ आवाज उठा रहा विपक्ष- इमरान प्रतापगढ़ी
Parliament Session 2026: मार्च के दौरान गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका मार्च में शामिल
Monsoon Session: कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव, दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा की मांग
संसद के मॉनसून सत्र में लगातार हर दिन हंगामा हो रहा है. बुधवार को संसद सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया. प्रश्नकाल को शुरू हुए अभी 2 मिनट ही बीते थे कि विपक्षी दलों की ओर से लगातार हो रही नारेबाजी के चलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. उधर, गतिरोध समाप्त करने के लिए किरेन रिजिजू और राहुल गांधी बातचीत कर रहे हैं.
इससे पहले संसद सत्र शुरू होने से पहले संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं ने मार्च निकाला था. इस मार्च में सपा के सांसद, कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं. ये मार्च गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक निकाला जा रहा है और इसके जरिये छात्रों के मुद्दे पर आवाज उठाई जा रही है. इस दौरान राहुल गांधी ने पूछा कि पैलेट गन किसके आदेश से चली. विपक्ष लगातार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से संसद में आकर जवाब देने की मांग कर रहा है.
संसद के बाहर से लेकर भीतर तक स्टूडेंट प्रोटेस्ट और चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सियासत गर्म है. मंगलवार को चढावा चोरी का मुद्दा राज्यसभा और लोकसभा, दोनों सदनों में छाया रहा. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और केंद्र सरकार से मामले में ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर जवाब मांगा है.
संसद की कार्यवाही के आज के अपडेट्स के लिए जुड़े रहे Live Blog से
दिल्ली में संसद के मानसून सत्र के दौरान किरेन रिजिजू के विपक्ष को ‘राम विरोधी’ बताने वाले बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि रिजिजू ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी को राम विरोधी बताया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उनका आरोप था कि जिन लोगों ने राम मंदिर को नहीं छोड़ा, वे अब राम का उपदेश दे रहे हैं. हुड्डा ने कहा कि इस बयान को संसद की कार्यवाही से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी सांसद स्पीकर से मिले हैं और इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी है.
#WATCH दिल्ली: किरण रिजिजू के विपक्ष को राम विरोधी कहने वाले बयान पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष राम विरोधी हैं कांग्रेस, सपा और कम्युनिस्ट पार्टी का नाम लेकर कहा गया है कि ये सब राम विरोधी हैं। जिन लोगों ने… pic.twitter.com/FzSDaJU0eu
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने विपक्ष के संसद में जारी विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “विपक्ष आखिर किस बात का विरोध कर रहा है? झारखंड में जेपीएससी (JPSC) पेपर लीक को लेकर छात्र पिछले 13 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन वहां के मुख्यमंत्री ने अब तक उनसे बात तक नहीं की. राहुल गांधी और पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर पूरी तरह मौन है.”
उन्होंने आगे कहा, “यहां केंद्र सरकार ने छात्रों के हितों को प्राथमिकता दी. प्रधानमंत्री और दो वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों ने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी और उनकी मांगों को स्वीकार भी किया.” जगदंबिका पाल ने आरोप लगाया कि “विपक्ष जानबूझकर संसद की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहता. सदन में लगातार हंगामा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित किया जा रहा है.”
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के पास न विकास की कोई योजना है, न कोई दृष्टि और न ही कोई सकारात्मक एजेंडा. उनकी पूरी राजनीति केवल आरोप लगाने और भ्रम फैलाने पर आधारित है. बिना तथ्यों के वह लगातार देश की संस्थाओं और वैचारिक संगठनों पर हमला करते रहते हैं.”
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का जिक्र करते हुए कहा, “आरएसएस पिछले 100 वर्षों से निस्वार्थ भाव से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है. किसी भी आपदा के समय राहत कार्यों के लिए सबसे पहले स्वयंसेवक ही पहुंचते हैं. इसके बावजूद राहुल गांधी लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अनदेखी करते हुए लगातार संघ पर आरोप लगाते हैं. उनका यह रवैया बेहद शर्मनाक है.”
बांसुरी स्वराज ने आगे कहा, “देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति को बार-बार नकार चुकी है. मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं कि छात्र आंदोलनों पर जो ‘मगरमच्छ के आंसू’ वह बहाते हैं, वही संवेदना झारखंड में पेपर लीक की घटना पर चुप्पी में क्यों बदल जाती है?”
#WATCH | Delhi: BJP MP Bansuri Swaraj says, “Leader of the Opposition Rahul Gandhi possesses neither development plans nor a vision, nor any positive agenda. His entire politics is based solely on allegations or misconceptions. Constantly lacking facts, he attacks national… pic.twitter.com/i5uN8g69ty
राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए सांसदों के साथ नाश्ते पर मुलाकात की.
साहनी ने कहा, “यह बेहद शानदार अनुभव रहा. प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि सांसदों को संसद की कार्यवाही को कितनी गंभीरता से लेना चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संसद का सुचारु रूप से चलना बेहद जरूरी है.” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को प्रतिदिन कम से कम एक से दो घंटे संसद की लाइब्रेरी में बिताने की सलाह दी, ताकि वे विभिन्न विषयों का अध्ययन कर अपनी संसदीय भूमिका को और प्रभावी बना सकें.
#WATCH | Delhi | Rajya Sabha MP Vikramjit Singh Sahney says, “The Prime Minister hosted newly elected Rajya Sabha MPs and those who have recently joined the BJP for breakfast this morning…It was a wonderful experience…Drawing from his own public life and experience, he… pic.twitter.com/PYUcHkXmGn
साहनी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सांसदों से युवाओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने और अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल योजना (MP Sports Scheme) को सक्रिय रूप से लागू करने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना बेहद महत्वपूर्ण है.
कुछ देर पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की मुलाकात हुई थी. अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि दोनों में परिसीमन बिल को लेकर चर्चा हुई है. राहुल गांधी ने साफ कह दिया है कि जब तक अमित शाह सदन में जवाब नहीं देंगे और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सदन में चर्चा नहीं होगी तब तक सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी.
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बैठक खत्म हो गई है. अब किरेन रिजिजू लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने पहुंचे हैं. यह मुलाकात बहुत अहम मानी जा रही है क्योंकि संसद में लगातार गतिरोध चल रहा है. विपक्ष जंतर मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग कर रहा है.
सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच एनडीए सांसदों ने पीएम मोदी से मुलाकात की है. संसद में विपक्ष जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस की कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग कर रहा है.
संसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. यह बैठक संसद परिसर स्थित नेता प्रतिपक्ष (LoP) के कार्यालय में हुई.
बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं. संसद के दोनों सदनों में लगातार जारी गतिरोध को खत्म करने और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई.
संसद में विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है, जिसके कारण कई दिनों से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है. ऐसे में इस बैठक को गतिरोध समाप्त करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है.
लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही की शुरुआत हुई. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला चेयर पर थे. उन्होंने प्रश्नकाल की शुरुआत की और कहा कि सदन के भीतर और बाहर इस तरह की गतिविधि ठीक नहीं है. लेकिन विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी करते रहे. इसके बाद महज तीन मिनट में ही संसद की कार्यवाही स्थगित हो गई. 12 बजे तक सदन की कार्यवाही रोक दी गई है.
विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि पूरा विपक्ष छात्रों पर हुई कथित पुलिस बर्बरता के खिलाफ आवाज उठा रहा है. उन्होंने मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर बयान दें और बताएं कि छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों किया गया तथा उनके खिलाफ आग्नेयास्त्रों और पैलेट गन का इस्तेमाल क्यों किया गया.
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “सीवान में गोलीबारी की घटना में तीन बच्चे घायल हुए. सरकार को बताना चाहिए कि छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया.”
उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर भी विरोध प्रदर्शन कर रहा है. उन्होंने कहा, “यह जम्मू-कश्मीर के लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है. सरकार आखिर कब तक उन्हें उनके अधिकार से वंचित रखेगी?”
कांग्रेस सांसद ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग के मुद्दे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आस्था और श्रद्धा के नाम पर मिले चढ़ावे के कथित दुरुपयोग को लेकर सरकार जवाबदेह है और उसे संसद में इस पर जवाब देना चाहिए.
#WATCH | Delhi | Congress MP Imran Pratapgarhi says, “We are protesting against the atrocities and brutality inflicted upon students. We demand that the Home Minister come to Parliament, instead of remaining absent and make a statement explaining why students were beaten and why… pic.twitter.com/NIgI6sWTQt
विपक्ष ने 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया. इसके साथ ही अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोप और अन्य मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया. मार्च के दौरान विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इन मुद्दों पर संसद में चर्चा तथा सरकार से जवाब की मांग की. विपक्ष का आरोप है कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटका रही है, जबकि सत्ता पक्ष इन आरोपों को निराधार बता चुका है.
विपक्ष ने 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया. इसके साथ ही अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोप और अन्य मुद्दों को लेकर भी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया.
मार्च के दौरान विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इन मुद्दों पर संसद में चर्चा तथा सरकार से जवाब की मांग की. विपक्ष का आरोप है कि सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटका रही है, जबकि सत्ता पक्ष इन आरोपों को निराधार बता चुका है. संसद के दोनों सदनों में भी इन मुद्दों को लेकर हंगामे के आसार बने हुए हैं.
#WATCH | Delhi | Opposition MPs, including Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge, Priyanka Gandhi Vadra and others, march from the Gandhi statue at Prerna Sthal to Makar Dwar in protest against Union Home Minister Amit Shah over ‘police action’ against CJP protestors on 20th July, the… pic.twitter.com/jAPseY0s4G
संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेता प्रेरणा स्थल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से मकर द्वार तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे.
पढ़ें संबंधित खबर- कांग्रेस के सवाल, विपक्ष का हंगामा! संसद परिसर में हुई “गृह मंत्री जवाब दो” की नारेबाजी
संसद भवन परिसर में स्टूडेंट्स पर एक्शन के खिलाफ विपक्षी नेता मार्च कर रहे हैं. राहुल गांधी ने पूछा कि पैलेट गन किसके आदेश पर चली है. इसके साथ ही विपक्षी नेता अमित शाह से जवाब देने की मांग कर रहे हैं.
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. उन्होंने 20 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की मांग की है.अपने नोटिस में मणिकम टैगोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में इस मामले पर विस्तृत बयान देने की मांग की है. उनका कहना है कि छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई गंभीर चिंता का विषय है और इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए.
संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव (Adjournment Motion) का नोटिस दिया है. उन्होंने नए दलबदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) की रूपरेखा पर चर्चा कराने की मांग की है. मनीष तिवारी ने अपने नोटिस में कहा है कि ऐसा नया कानून बनाया जाए, जो स्वार्थ और अवसरवाद से प्रेरित सामूहिक राजनीतिक दलबदल पर प्रभावी रोक लगाए. साथ ही, कानून में वास्तविक वैचारिक या नीतिगत मतभेदों के आधार पर ईमानदार असहमति के लिए संसद और विधानसभाओं के भीतर तथा बाहर पर्याप्त लोकतांत्रिक स्थान भी सुनिश्चित किया जाए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू