Feedback
राज्यसभा की दोबारा शुरू हुई कार्यवाही लेकिन हंगामे के बीच स्थगित
संसद के मॉनसून सत्र में लगातार हर दिन हंगामा हो रहा है. बुधवार को संसद सत्र की कार्यवाही को शुरू होते ही स्थगित करना पड़ा. उधर, गतिरोध समाप्त करने के लिए किरेन रिजिजू और राहुल गांधी ने भी बातचीत की, जिसमें राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सदन में आकर जवाब देने की मांग की थी.
गुरुवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद परिसर में विपक्ष ने विरोध मार्च निकाला. मकर द्वार तक निकाले गए इस विरोध मार्च में सांसद बारिश के बीच छाता लिए नजर आए. इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बैनर भी थाम रखा था, और वह लगातार अमित शाह जवाब दो के नारे लगा रहे हैं.
संसद के बाहर से लेकर भीतर तक स्टूडेंट प्रोटेस्ट और चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सियासत गर्म है. मंगलवार और बुधवार को चढावा चोरी व स्टूडेंट प्रोस्टेट का मुद्दा राज्यसभा और लोकसभा, दोनों सदनों में छाया रहा.
संसद की कार्यवाही के आज के अपडेट्स के लिए जुड़े रहे Live Blog से
विपक्ष की तरफ से कई मुद्दों पर नारेबाजी और हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी. सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद सभापति ने इसकी घोषणा की थी. फिर इसके बाद कार्यवाही दोबारा शुरू हुई है. लेकिन हंगामा जारी है.
संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष की चर्चा की मांग पर हंगामा जारी है. विपक्ष कई मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ रही है. शुरुआती कार्यवाही और स्थगन के बाद एक बार फिर राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है.
लोकसभा की कार्यवाही अपने तय समय पर शुरू हुई. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सीट पर आए. उन्होंने प्रश्नकाल की शुरुआत करने के लिए सांसदों से शांत रहने और अपनी सीट पर बैठने की अपील की. लेकिन विपक्षी दलों के सांसद सदन में लगातार नारेबाजी कर रहे थे. इससे सदन में गतिरोध होने लगा. स्पीकर ओम बिड़ला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की, लेकिन हंगामा शांत न होने के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
संसद में लोकसभा और राज्यसभा दोनों में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है. हंगामा जारी है.
संसद की कार्यवाही से पहले गुरुवार को भी विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध मार्च निकाला. इस दौरान सांसद मकर द्वार तक गए. उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सदन में जवाब देने की मांग की. सांसदों ने अपनी मांग का लिखा बैनर लेकर मार्च निकाला. राजधानी दिल्ली में बारिश हो रही है और सांसद बारिश के बीच छाते लेकर इस विरोध मार्च मे शामिल हुए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू