प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2026 के आधिकारिक विदेश दौरों का खर्च सामने आया है। इस साल पीएम मोदी ने फरवरी से लेकर जुलाई तक 13 देशों की यात्राएं की हैं। इन यात्राओं में टोटल कितना पैसा खर्च हुआ है उसका विस्तृत ब्यौरा सामने आया है। हाल ही में संसदीय दस्तावेजों के जरिए बताया गया कि साल 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर करीब 74.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
मलेशिया (7-8 फरवरी): साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने मलेशिया का दौरा किया, जिस पर कुल 5,57,17,369 रुपये (लगभग 5.57 करोड़ रुपये) का खर्च आया।
इजरायल (25-26 फरवरी): इसके कुछ ही दिनों बाद इजरायल की यात्रा पर 11,92,25,938 रुपये (करीब 11.92 करोड़ रुपये) खर्च किए गए।
15 से 20 मई के बीच, पीएम मोदी ने यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा किया। इस दौरे का देशवार खर्च इस प्रकार रहा:
फ्रांस और स्लोवाक रिपब्लिक (13-18 जून): स्लोवाक रिपब्लिक की यात्रा पर 4,77,43,080 रुपये (करीब 4.77 करोड़ रुपये) खर्च हुए। दिलचस्प बात यह है कि इसी दौरान हुई फ्रांस यात्रा के बिल अभी तक प्रोसेस हो रहे हैं, इसलिए उसका खर्च इस लिस्ट में नहीं जुड़ा है।
सेशेल्स (27-29 जून): जून के अंत में सेशेल्स की यात्रा पर 8,22,03,329 रुपये (लगभग 8.22 करोड़ रुपये) का खर्च दर्ज किया गया।
6 से 11 जुलाई के बीच, पीएम मोदी ने इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का महत्वपूर्ण दौरा किया:
इंडोनेशिया: 3,87,13,468 रुपये (लगभग 3.87 करोड़ रुपये)।
ऑस्ट्रेलिया: 1,18,30,810 रुपये (करीब 1.18 करोड़ रुपये)।
न्यूजीलैंड: 5,43,63,041 रुपये (लगभग 5.43 करोड़ रुपये)।
सरकार द्वारा दिए गए खर्चे के ब्योरे में कई देशों के आगे स्टार (*) लगा है। इसका मतलब है कि ये आंकड़े बिल्कुल अंतिम नहीं हैं। जब वहां के होटलों, यात्रा और सुरक्षा एजेंसियों के सभी बिलों का पूरी तरह से निपटान हो जाएगा, तब फाइनल खर्च का सटीक आंकड़ा सामने आएगा। जुलाई 2026 तक के इन सभी उपलब्ध खर्चों को अगर जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा लगभग 74.5 करोड़ रुपये बैठता है। इसमें फ्रांस का पेंडिंग बिल शामिल नहीं है।
डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे ‘क्यों’ और ‘कैसे’ को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव ‘फैक्ट-चेकिंग’ और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play