सीजेपी के तीन आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, रच रहे थे कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश – Jagran

रायपुर पुलिस ने दिल्ली में सीजेपी आंदोलन से जुड़े तीन आरोपियों को पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
रायपुर पुलिस ने तीन आरोपितों को डकैती की साजिश में पकड़ा।
आरोपित दिल्ली के सीजेपी आंदोलन से जुड़े थे।
कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे थे।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन में शामिल रहे छत्तीसगढ़ के तीन आरोपितों को रायपुर पुलिस ने डकैती की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे थे। दिल्ली व बिहार के रहने वाले आरोपितों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। मामले में शामिल दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं।
आरोपियों में दिल्ली के सागरपुर निवासी देवांश, नजफगढ़ निवासी सुशांत कुमार पासवान और बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मयंक हैं। डीसीपी, नार्थ दीपमाला कश्यप ने बताया कि गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपित को गुरुवार को रेलवे स्टेशन के पीछे पकड़ा।
हथियार मिलने पर इन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि अप्रैल माह में आरोपितों ने कल्याण ज्वेलर्स की रेकी की थी। सभी आरोपित लगातार संपर्क में रहकर डकैती की योजना को अंतिम रूप दे रहे थे। उस समय साथियों की कमी से डकैती नहीं की गई थी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News