यमुनानगर में लिव-इन पार्टनर पर रेप का आरोप: दोस्त की पत्नी को शादी का झांसा देकर 10 साल साथ रखा; महिला बोली… – Dainik Bhaskar

यमुनानगर जिले के छप्पर थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप से मामले में रेप की शिकायत दर्ज हुई है। एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर पर शादी का भरोसा देकर करीब 10 साल साथ रखने, दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और अब उन्हें वायरल करने की धमकी देने के आर
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। महिला का आरोप है कि इन्हीं पंचायतों में उसके पति का दोस्त गांव कुलचंदू निवासी निर्मल भी आता था। इसी दौरान उसने नजदीकियां बढ़ाईं और भरोसे में लेकर उससे बातचीत शुरू कर दी।
आरोप- लिव-इन में रहे, संबध बनाए, अब टाल रहा
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला को आश्वासन दिया कि वह पहले अपनी पत्नी को तलाक देगा और महिला भी अपने पति से अलग हो जाएगी। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा और जब भी शादी या तलाक की बात होती, वह किसी न किसी बहाने से उसे टाल देता।
महिला ने आरोप लगाया कि 10 दस साल बीत जाने के बाद भी आरोपी ने न तो अपनी पत्नी से तलाक लिया और न ही उसे कोई वैधानिक अधिकार दिलाया। अब उसने अपने साथ रखने से भी साफ इनकार कर दिया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना रखे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दबाव बना रहा है।
पुलिस ने केस दर्ज किया, जांच जारी
छप्पर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News