मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
News On AIR | अगस्त 7, 2026 7:39 पूर्वाह्न
महिला एशिया कप 2026 के बहुचर्चित मुकाबले में भारत का सामना अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 5 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने कल महिला टी-20 एशिया कप 2026 का कार्यक्रम घोषित किया। यह 28 अगस्त से दुबई में आयोजित किया जाएगा। पहला मैच थाईलैंड और हांगकांग के बीच होगा। फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।
यह टी-20 प्रारूप में खेला जाने वाला महिला एशिया कप का छठा संस्करण होगा। आठ टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में थाईलैंड, हांगकांग और चीन के साथ रखा गया है, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया ग्रुप बी में शामिल हैं। श्रीलंका पिछले संस्करण की विजेता बनकर टूर्नामेंट में प्रवेश कर रही है, जबकि बांग्लादेश ने 2018 में खिताब जीता था। भारत इस प्रतियोगिता में सबसे सफल टीम है। भारत ने 2012, 2016 और 2022 में टी-टवेंटी प्रारूप में तीन बार खिताब जीता है।
1 घंटा पहले
14
35 मिन पहले
14
30 मिन पहले
13
18 मिन पहले
5
4 मिन पहले
1
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 7th Aug 2026