Feedback
लखनऊ में आज विधान भवन का इलाका राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम के रंग में रंगा नजर आया. ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ‘तिरंगा यात्रा-युवाओं के साथ’ का शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग से विधान भवन तक तिरंगा यात्रा निकाली गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौजवानों के साथ पैदल मार्च किया. खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कई बड़े चेहरे और कैबिनेट मंत्री भी इस यात्रा में शामिल रहे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू