Deoria News: लोकमंगल के लिए साहित्य अनिवार्य: डॉ. दिवाकर – Hindustan

Deoria News: देवरिया, हिटी। विश्व भोजपुरी सम्मेलन के जलकल रोड स्थित सभाकक्ष में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली से पधारीं कवयित्री जयति ओझा के कविता संग्रह मणिकर्णिका का लोकार्पण हुआ। साथ ही आज की कविता और हमारा समाज विषय पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि नागरी प्रचारिणी सभा के उपाध्यक्ष व साहित्यकार डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी ने कहा कि लोक की प्रतिष्ठा और उसके मंगल के लिए साहित्य अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि आज एआई के प्रयोग और साहित्य के डिजिटलीकरण के कारण छपी पुस्तकों के अस्तित्व पर संकट है। हम जितनी सुविधा और आराम से छपी पुस्तकें पढ़ लेते हैं उतने विश्वास और सुविधा से स्क्रीन पर नहीं पढ़ पाते। कवयित्री जयति ओझा की कुछ कविताओं का पाठ कर उनकी व्याख्या किया। कहा कि ये कविताएं वर्तमान पीढ़ी की सोच और जीवनसंघर्ष को उजागर करती हैं, जिसमें संवेदना की अपूर्व गहराई है। चौपाल के अध्यक्ष गीतकार सरोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि कविता अभिव्यक्ति की सर्वाधिक सशक्त तथा लोकप्रिय विधा है। संयोजक जगदीश नारायण उपाध्याय ने जयति ओझा के इस कृति की काव्यगत विशेषताओं का उल्लेख किया। सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने भी अपनी बात रखी।
इसी क्रम में काव्यपाठ हुआ। नागरीप्रचारिणी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र कुमार दीक्षित ने संग्रह की एक गजल को सुनाया। दयाशंकर कुशवाहा, सौदागर सिंह, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, नित्यानंद यादव, रमेश सिंह दीपक, कौशल किशोर मणि, पार्वती देवी गौरा, सीमा नयन,शिखा गोड़, प्रार्थना राय, प्रीति पाण्डेय, क्षमा श्रीवास्तव व रंजीता श्रीवास्तव ने अपनी कविता और गीत प्रस्तुत किया। इससे पहले चौपाल का शुभारंभ कवि दयाशंकर कुशवाहा की वाणी वंदना, स्वागत गीत से हुआ। इस दौरान श्रीनिवास मणि, रवीन्द्र प्रताप तिवारी, चुन्नीलाल शर्मा, दीनानाथ मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, राजेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News