दिल्ली विधानसभा में 'टी-शर्ट' पर बवाल, 6 AAP विधायक किए गए मार्शल आउट – Hindustan

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमवार को दिल्ली विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान ‘इस्तीफा दो’ वाली टी-शर्ट पहन कर पहुंच गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ आप के 6 विधायकों का मार्शल आउट कर दिया गया।

विधानसभा में आप विधायकों के इस तरह की टी-शर्ट पहनकर आने पर विधानसभा अध्य्क्ष विजेंदर गुप्ता ने आपत्ति जताई। इस दौरान बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी भड़क उठे। इस दौरान मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी अध्यक्ष से आप विधायकों को सदन की कार्यवाही से हटाने के लिए कह डाला। इसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने इस दौरान विरोध किया और जमकर हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर के स्थगित भी करनी पड़ी।

दरअसल विधायक मंत्री आशीष सूद के इस्तीफे की मांग को लेकर ही ये टी-शर्ट पहनकर आए थे। सदन से बाहर किए गए विधायकों में संजीव झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार, प्रेम कुमार, सोम दत्त और अजय दत्त शामिल हैं।

सदन में नेता प्रतिपक्ष आतिशी अनुपस्थित दिखाईं दीं तो विधानसभा अध्यक्ष ने इसपर भी आपत्ति जताई। इस दौरान उन्होंने विपक्ष से सदन में अपना नेता तय करने के लिए कहा। दरअसल आम आदमी पार्टी छात्राओं को बांटे जाने वाले साइकिलों की खरीद में रेखा गुप्ता सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। आप का कहना है कि दिल्ली सरकार ने साइकिल तय कीम से ज्यादा रेट पर खरीदीं हैं।

मार्शल आउट किए गए आप विधायक कुलदीप कुमार ने एक्स पर लिखा ‘छात्राओं को बांटे जाने वाले साइकिलों की खरीद में बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आज आप विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली की जनता का सिर्फ एक सवाल है कि जब वही साइकिल 4,200 रुपये में मिल रही थी, तो 1.30 लाख साइकिलों की खरीद के लिए 6,957 रुपये प्रति साइकिल क्यों चुकाए गए? यानी करीब 3,000 रुपये प्रति साइकिल का घपला हुआ। आखिर ये पैसा किसकी जेब में गया?’

वहीं मार्शल आउट किए गए संजीव झा ने कहा ‘जिस योजना का उद्देश्य हमारी बेटियों को सुविधा और शिक्षा से जोड़ना था, उसमें अगर भ्रष्टाचार हुआ है तो जवाबदेही तय करनी ही होगी।बेटियों के हक का पैसा किसी भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। सड़क से लेकर विधानसभा तक, जनता की आवाज उठाते रहेंगे और इस घोटाले का सच सामने लाकर रहेंगे।’

उन्होंने सरकार से तीन सवाल किए कि ‘छात्राओं के लिए खरीदी गई साइकिलों में गड़बड़ी क्यों हुई? सरकारी धन का हिसाब कौन देगा? इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कब होगी?

आपको बता दें कि साइकिल खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे आप विधायक सोमवार को मॉनसून सत्र के दूसरे दिन साइकिल चलाकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे।

वहीं हंगामे के बाद भोजनावकाश के बाद के सत्र के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि मर्यादा में रहे तो सदन में वापस बुलाया जा सकता है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि ‘तीन सदस्यों ने सदन की अवहेलना की। विपक्ष का काम है कि अपनी बात रखे। सार्थक चर्चा करे। मर्यादा को तार तार करना ठीक नहीं। चेतावनी के साथ सदन में आने की इजाजत देता हूं।’

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय ‘विषय विशेषज्ञ’ बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News