कौशल प्रशिक्षण केंद्र में हर्षोल्लास से मना विश्व आदिवासी दिवस – Hindustan

विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट कुंडा देवघर स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में आदिवासी संस्कृति, परंपरा एवं समृद्ध विरासत को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की सुंदर एवं जीवंत झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विशेष रूप से अतांग दरम (स्वागत) के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इसके बाद आदिवासी संस्कृति की एक झलक प्रस्तुत करते हुए समूह नृत्य, डांगनेह एवं डांटा डांग जैसी पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जुड़ाव तथा सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान रैम्प वॉक में सूरज मणि मरांडी, सोनिया मरांडी, अंजलि कुमारी, आकांक्षा कुमारी, किरण सोरेन, प्रकाश टुडू एवं रवि लाल टुडू ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं अभिमन्यु कुमार एवं अनीता टुडू द्वारा भाषण के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा, पर्यावरण संरक्षण एवं विकास के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
समूह नृत्य में भी प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक पहचान और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूएनडीपी देवघर के प्रियव्रत मिश्रा एवं शिक्षिका अन्नू टुडू मौजूद रहीं। साथ ही सेंटर मैनेजर शशांक शेखर सहित सभी सेंटर मैनेजर एवं ऑल इंडिया टीम के टीम मेंबर्स एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों की प्रतिभा, मेहनत एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें अपनी संस्कृति एवं विरासत को संरक्षित रखते हुए कौशल, शिक्षा एवं रोजगार के माध्यम से आगे बढ़ने तथा झारखंड और आदिवासी समाज का गौरव और ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखते हुए युवा शिक्षा, कौशल एवं रोजगार के माध्यम से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ सकते हैं। प्रशिक्षणार्थियों की प्रतिभा, मेहनत एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अपने कौशल को विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News