Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि का सीधे अंतरण किया गया। इसी क्रम में भागलपुर जिले के कुल 2,80,838 पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 32 करोड़ 24 लाख 40 हजार रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की गई। राज्य सरकार द्वारा इस विशेष अवसर को पेंशन उत्सव के रूप में मनाया गया। इसका उद्देश्य समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा के साथ सम्मान, आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का आधार प्रदान करना है। इस अवसर पर भागलपुर समाहरणालय सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रवि राकेश सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया। लाभार्थियों ने सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बढ़ी हुई पेंशन राशि से गरीब, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों को आर्थिक कठिनाइयों से निपटने में सहायता मिलेगी और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। बढ़ी हुई पेंशन राशि का सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरण पारदर्शी और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था के तहत किया गया, जिससे लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 78,819 लाभार्थियों को 8 करोड़ 72 लाख 69 हजार 600 रुपये।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 13,324 लाभार्थियों को 1 करोड़ 57 लाख 56 हजार 800 रुपये।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1,934 लाभार्थियों को 21 लाख 27 हजार 400 रुपये।
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 22,263 लाभार्थियों को 2 करोड़ 51 लाख 5 हजार 900 रुपये।
बिहार निःशक्तता सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 29,812 लाभार्थियों को 3 करोड़ 31 लाख 57 हजार 600 रुपये।
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,34,686 लाभार्थियों को 15 करोड़ 90 लाख 22 हजार 700 रुपये।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play