Feedback
ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबे समय तक बल्ले और गेंद से कमाल दिखाने वाले मोइसेस हेनरिक्स अब नई भूमिका में नजर आएंगे. दुनिया भर के लोग पुर्तगाल को फुटबॉल की वजह से जानते हैं. लेकिन अब क्रिकेट में भी यह देश अपना दमखम दिखाने को तैयार है.
मंगलवार यानी 11 अगस्त को टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए पुर्तगाल ने क्रिकेट टीम का ऐलान किया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स को पुर्तगाल की टी20 क्रिकेट टीम का नया कप्तान बनाया गया है.
टी20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालीफायर C में पुर्तगाल की टीम हिस्सा लेने जा रही है. इस टीम में 39 साल के मोइसेस हेनरिक्स पुर्तगाल की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. पुर्तगाल की टीम फुटबॉल के बाद अब क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेगी और पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी.
पुर्तगाल से है हेनरिक्स का खास कनेक्शन
मोइसेस हेनरिक्स का जन्म पुर्तगाल के उसी मदीरा द्वीप पर हुआ था, जहां फुटबॉल के भगवान कहे जाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म हुआ था. हेनरिक्स जब छोटे थे तभी उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया था. इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट, 16 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स के लिए लंबे समय तक खेलने के बाद उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था.
ये भी पढ़ें- कौन हैं क्रिकेटर अभिषेक पोरेल, जो रेप केस में हुए गिरफ्तार… IPL में इम्पैक्ट प्लेयर बनकर मचाई तबाही, ऋषभ पंत की जगह हुई थी एंट्री
इन टीमों से होगा पुर्तगाल का सामना
फिलहाल आईसीसी टी20 रैंकिंग में 37वें नंबर पर मौजूद पुर्तगाल की टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला इजराइल, जर्मनी, ग्रीस और चेकिया से होगा. 14 से 20 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में ग्रुप टॉप करने वाली टीम 21 अगस्त को फाइनल खेलेगी.
हेनरिक्स के सामने बड़ी चुनौती
टीम में हेनरिक्स के अलावा घरेलू क्रिकेट का अनुभव रखने वाले कई और खिलाड़ी भी शामिल हैं. इनमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में खेल चुके विकेटकीपर-बल्लेबाज क्रेग कैचोपा, दक्षिण अफ्रीका A का प्रतिनिधित्व कर चुके कैमरन शेक्लेटन और बांग्लादेशी मूल के स्पिनर सिराज उल्लाह खादम जैसे नाम शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ये मैच विनर खिलाड़ी बिखेरेगा जलवा! दिग्गज ने जताया भरोसा
पुर्तगाल की टीम अपने वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों की शुरुआत 14 अगस्त को इजराइल के खिलाफ करेगी. अगर हेनरिक्स अपनी कप्तानी में पुर्तगाल को आगे ले जाने में कामयाब होते हैं तो यह फुटबॉल के इस सबसे बड़े देश के लिए क्रिकेट के इतिहास का नया अध्याय होगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू