PM Modi Message to Gen Z: सोशल मीडिया, रील्स और इन्फ्लुएंसर के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को एक खास सलाह दी है. उन्होंने हर Gen Z से कहा कि वे सफलता के लिए आसान तरीके यानी शॉर्टकट के पीछे न भागें और सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज को बिना सोचे-समझे अपनाने से बचें.
प्रधानमंत्री ने यह बात बुधवार को दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम में कही. अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को संघर्ष, अनुभव और मेहनत से सीखने की जरूरत पर जोर दिया.
PM Modi ने रेलवे स्टेशनों और रेलवे ट्रैक के आसपास दिखाई देने वाली चेतावनी का उदाहरण देते हुए युवाओं को समझाया कि जल्दी पहुंचने की कोशिश कई बार नुकसान पहुंचा सकती है. उन्होंने इसी संदर्भ में कहा कि ‘A shortcut will cut you short.’
उनका संदेश केवल रेलवे ट्रैक पार करने तक सीमित नहीं था. प्रधानमंत्री ने इसे युवाओं की जिंदगी में आने वाले आसान रास्तों और तुरंत सफलता पाने की इच्छा से जोड़कर देखा. उनका कहना था कि आज के दौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवाओं को अलग-अलग दिशाओं में आकर्षित कर सकते हैं, इसलिए किसी को भी अपना आदर्श बनाने से पहले सोच-विचार जरूरी है.
प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि अगर वे किसी व्यक्ति को अपना आदर्श मानते हैं, तो उसके जीवन की आत्मकथा जरूर पढ़ें. उनका मानना है कि किसी सफल व्यक्ति की जिंदगी को सिर्फ उसके वर्तमान मुकाम से देखने के बजाय उसके संघर्षों और मुश्किलों को समझना ज्यादा महत्वपूर्ण है.
राम नाथ कोविंद की आत्मकथा का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को दूसरों के अनुभवों से सीखना चाहिए. इससे उन्हें यह समझने में मदद मिल सकती है कि सफलता के पीछे कितना संघर्ष और धैर्य छिपा होता है.
पीएम मोदी का ये संदेश ऐसे समय आया है जब सरकार और बीजेपी की तरफ से युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा सक्रियता देखने को मिल रही है. खासतौर पर छोटे फॉर्मैट का कंटेंट और युवा दर्शकों के बीच लोकप्रिय फॉर्मैट पर ध्यान बढ़ा है.
हाल के दिनों में प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया संचार में भी बदलाव दिखाई दिया है. Instagram जैसे प्लेटफार्म पर ज्यादा डायरेक्ट और अनौपचारिक तरीके से युवाओं तक पहुंचने की कोशिश की गई है. इसी व्यापक डिजिटल आउटरीच के बीच Gen Z के लिए उनका ये संदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
ये पूरा घटनाक्रम हालिया NEET-UG विवाद और उसके बाद हुए छात्र प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में भी देखा जा रहा है. NEET-UG 2026 में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों ने बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए थे. इन प्रदर्शनों के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED