छात्र संघ चुनाव और हिंदी व्याख्याता पद भरने की मांग: उदयपुरवाटी कॉलेज में छात्र संगठन SFI ने प्रिंसिपल को ज… – Dainik Bhaskar

सरकारी कॉलेज उदयपुरवाटी में छात्र संगठन एसएफआई के पदाधिकारियों ने प्रिंसिपल को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे हैं। इन ज्ञापनों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने और हिंदी व्याख्याता का रिक्त पद भरने की मांग की गई है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकारी कॉलेज में हिंदी व्याख्याता का पद लंबे समय से खाली पड़ा है। इसके कारण बीए के स्टूडेंट्स की नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग से हिंदी व्याख्याता की स्थायी नियुक्ति करने की मांग की है।
दूसरे ज्ञापन में छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू करने की मांग की गई है। एसएफआई का कहना है कि छात्र संघ चुनाव न होने से छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने लोकतंत्र में चुनावों के महत्व पर जोर देते हुए जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में शिवा वर्मा, बब्लू सैनी, शुभम नायक, राहुल, शुभम, जीतेंद्र सिंह, भारत कुमार, धीरज सिंह, विनेश कुमार, राधिका कुमारी, विपिन वर्मा, मुस्कान, मोहित सैनी और सपना वर्मा सहित कई छात्र मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News