चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला स्टेशन पर बैटरी चालित कार सेवा का बुधवार से शुभारंभ हो गया है। बुधवार को राउरकेला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष मेघा अग्रवाल के नेतृत्व में एसीएम राकेश वर्णवाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर बैटरी चालित कार का उद्घाटन किया। श्री गोबिंद ट्रस्ट ने बैटरी कार के संचालन व प्रबंधन की जिम्मेदारी ली है। मौके पर आरपीएफ के राउरकेला एएससी एम के खान, ओसी अजित कुमार, एसएम एल त्रिपाठी, सीआई जीतेन्द्र प्रधान, अतुल घोष, पार्सल चीफ अशोक पांडे तथा समाज से पूरणमल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल मिट्ठू, जसराज सेठिया, जीतेन्द्र कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मौके पर अग्रवाल महिला सम्मेलन की ओर से सभी अतिथियों को पौधे व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल महिला सम्मेलन की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। बता दें कि यह कार अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा रेलवे को प्रदान किया गया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि राउरकेला रेलवे स्टेशन पर बैटरी चालित कार नहीं होने से दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बैटरी संचालित कार सेवा शुरू होने से उनकी परेशानी कम होगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play