Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जैनामोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी चौक में बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा व उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार के तस्वीर लगाकर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार महतो के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपायुक्त, डीडीसी, डीपीएलआर निदेशक, विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी बोकारो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पुर्नवासित भूमि की दलाली करना बंद करो आदि नारो के साथ विरोध जताया! मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण महतो ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम बोकारो जिला में पदस्थापित भ्रष्ट, बेशर्म व पद की गरिमा को बेचने वाले अधिकारियों को श्रद्धांजलि दिया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरेन सोरेन, विजय कुमार मिश्रा,विश्वजीत कुमार उर्फ राजू, बासुदेव महतो, महेंद्र महतो, मो. रफीक अंसारी, मेराजुद्दीन अंसारी, दिन मोहमद अंसारी, करमचंद महतो,अहिल्या देवी, उषा देवी,अष्टमी देवी, शकुंतला देवी,कालो देवी, कोशिल्या देवी आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play