Badaun News: दहगवां। नगर पंचायत में चल रहे मनोकामेश्वर मेला नुमाइश व दंगल में शुक्रवार को दंगल के तीसरे व आखिरी दिन दूरदराज से आए पहलवानों के बीच 28 कुश्तियां हुईं, जिनमें से 15 कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल की सबसे महंगी और रोमांचक कुश्ती अरविंद असमोली और जाकिर जलालबाद के बीच हुई, जो बराबरी पर समाप्त हुई। इसके अलावा अन्य कुश्तियों में इमरान कादरचौक ने रवि शेखपुरा को, रोहित अकबरपुर ने शिवा दहगवां को, प्रवीण जिजोड़ा ने करन उस्मानपुर को और प्रदीप बिचपुरी ने रवि मई को हराया।नेत्रपाल मई ने अरमान कदरचौक को, प्रशांत गंगीरी ने सचिन कासगंज को, रमन असमोली ने विपिन दिल्ली को और विष्णु जिजोड़ा ने पीतम कानपुर को पटखनी दी।
दंगल में मदनलाल रेफरी की भूमिका में रहे।दंगल देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने पहलवानों का नकद पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर मेला मालिक मयंक गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप गुप्ता, माधव गुप्ता, विजेंद्र यादव, जुगनू सैफी, जसवीर राणा और ए.के. कुरैशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play