Motivational Quotes in Hindi: जिंदगी हमेशा हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं चलती. कभी आर्थिक परेशानियां घेर लेती हैं, कभी करियर में बार-बार असफलता मिलती है, तो कभी रिश्तों की उलझनें मन को अंदर से कमजोर कर देती हैं. ऐसे समय में लगता है कि मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं. लेकिन याद रखिए, मुश्किल वक्त हमेशा के लिए नहीं होता, जबकि आपका हौसला आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल सकता है. कई बार हमें सिर्फ एक छोटी-सी सकारात्मक सोच की जरूरत होती है, जो दोबारा आगे बढ़ने की ताकत दे. आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ मोटिवेशनल कोट्स लाए हैं, जिन्हें मुश्किल समय में पढ़कर आप अपने भीतर नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं.
1. मुश्किलें आपकी कमजोरी देखने नहीं, आपकी ताकत पहचानने आती हैं. इसलिए हालात से हारिए मत, उनका सामना कीजिए.
2. अगर रास्ता कठिन है तो समझ लीजिए मंजिल भी खास होगी. आसान रास्ते अक्सर बड़ी सफलता तक नहीं ले जाते.
3. बुरा वक्त आपकी जिंदगी का आखिरी पन्ना नहीं है, कहानी अभी बाकी है.
4. जब लगे कि सब कुछ खत्म हो रहा है, तब याद रखिए कि नई शुरुआत अक्सर वहीं से होती है जहां पुरानी उम्मीद खत्म होती है.
5. आज की परेशानी कल की आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है. बस खुद पर भरोसा बनाए रखिए.
6. हर दिन अच्छा हो, यह जरूरी नहीं. लेकिन हर दिन कुछ अच्छा करने की कोशिश करना जरूरी है.
7. गिरने से मत डरिए, क्योंकि गिरकर उठने वाला इंसान पहले से ज्यादा मजबूत बनकर सामने आता है.
8. लोग आपकी सफलता देखेंगे, लेकिन उस सफलता के पीछे छिपी आपकी मेहनत और संघर्ष सिर्फ आपको पता होगा.
जब परिस्थितियां लगातार विपरीत हों, तब दूसरों की बातों से ज्यादा जरूरी है कि आप खुद से क्या कहते हैं. खुद को याद दिलाएं कि आपने इससे पहले भी कई मुश्किलों का सामना किया है और उनसे बाहर निकले हैं. खुद से कहें- ‘यह वक्त भी गुजर जाएगा, मैं अपनी परिस्थितियों से बड़ा हूं. मैं कोशिश करना बंद नहीं करूंगा.’ याद रखिए, सफलता का मतलब यह नहीं कि जिंदगी में कभी परेशानी नहीं आएगी. असली सफलता यह है कि परेशानी आने के बाद भी इंसान अपने सपनों और उम्मीदों को मरने न दे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED