आगरा में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने एक साल की बेटी को पुल से यमुना में फेंका – AajTak

Feedback
आगरा से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकबरा यमुना पुल पर एक व्यक्ति पर अपनी करीब एक साल की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मासूम की तलाश के लिए पुलिस और पीएसी के गोताखोरों को नदी में उतारा गया है.
बताया जा रहा है कि युवक मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी और मासूम बेटी के साथ पुल पर पहुंचा था. आरोप है कि पुल पर पहुंचने के बाद उसने मोटरसाइकिल रोकी और बच्ची को उठाकर यमुना नदी में फेंक दिया. इसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को भी पुल से नीचे फेंकने की कोशिश की. महिला ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई. उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे और महिला को बचा लिया.
यमुना में मासूम की तलाश जारी
लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे गृहक्लेश की बात सामने आ रही है. हालांकि, घटना की वास्तविक वजह क्या थी और युवक ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
इधर, यमुना में फेंकी गई मासूम बच्ची की तलाश में पीएसी के गोताखोर लगातार अभियान चला रहे हैं. नदी के बहाव और गहराई के कारण तलाश में मुश्किलें भी सामने आ रही हैं. पुलिस पूरे मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. मासूम की तलाश जारी है, जबकि घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News