Kia Sorento भारत में AWD और Live Gen AI के साथ होगी लॉन्च, जानिए कितनी हो सकती है कीमत – jagran.com

Kia Sorento: किआ सोरेंटो 4 सितंबर 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रही है। 30 से 35 लाख रुपए की संभावित कीमत वाली इस SUV में AWD का विकल्प भी मिलेगा।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia India ने 4 सितंबर 2026 को भारत में Sorento के आने से पहले टीजर में इस SUV पर AWD की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही, यह भारत में AWD पाने वाली पहली ICE पावर्ड Kia मॉडल बन गई है। इसके अलावा, ब्रांड ने लाइव जेन AI की भी पुष्टि की है को एक AI संचालित कार के अंर का वॉयस असिस्टेंट फीचर है।
Sorento को स्ट्रॉंग-हाइब्रिड पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। ग्लोबल स्पेक Sorento में 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉंग हाइब्रिड सेटअप मिलता है जिसमें 6-स्पीड टॉर्क-कंवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है जो 238hp की पावर और 380nm का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल वर्जन में, Sorento द्वारा कार्निवल के 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है जो 202hp और 440nm का टॉर्क देता है।
Sorento के ग्लोबल-स्पेक वर्जन में स्ट्रॉंग हाइब्रिड और डीजल दोनों इंजन के साथ AWD मिलता है लेकिन यह देखना बाकी है कि भारत-स्पेक मॉडल में AWD दोनों में से किसी एक या दोनों पावरट्रेन के साथ दिया जाता है या नहीं। इस बीच, Sorento में Kia का लाइव जेन AI फीचर ड्राइवरों को इन-कार AI एजेंट के साथ स्वभाविक बातचीत की परमिशन देता है।
Kia Sorento को भारत में बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर तैयार किया जाएगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 30 लाख रुपए से 35 लाख रुपए के आसपास रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। AWD मिलने की वजह से इसका मुकाबला अब Volkswagen Tayron (41.99 लाख रुपये से 47.74 लाख रुपये एक्स-शोरूम) और Skoda Kodiaq (36.99 लाख रुपये से 46.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम) जैसी गाड़ियों से होगा जिनमें AWD मिलता है।
वहीं, Jeep Meridian, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 23.33 लाख रुपए से 37.92 लाख रुपए है, में 4×4 ड्राइव लेआउट मिलता है।
यह भी पढ़ें- Kia Sorento में क्‍या होगी खासियत, कैसे होंगे फीचर्स और इंजन, पढ़ें खबर

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News