श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टी-ब्रेक तक भारत 197/1: राहुल और पडिक्कल की फिफ्टी, दोनों के बीच शतकीय साझ… – Dainik Bhaskar

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने टी-ब्रेक तक एक विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाज अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और उनके बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है।
इससे पहले यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हुए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
मैच का स्कोरकार्ड…
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।
तीसरे सेशन की शुरुआत से पहले केएल राहुल की परेशानी बढ़ गई। ड्रेसिंग रूम में इलाज के बाद वे मैदान पर आए, लेकिन दाएं हाथ में दर्द और क्रैम्प के कारण काफी परेशान नजर आए। उन्हें बाएं हाथ में भी मिडिल और रिंग फिंगर के बीच क्रैम्प हो गया। राहुल लंगड़ाते हुए भी दिखे और शरीर के कई हिस्सों में क्रैम्प की शिकायत के बाद उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा। शुभमन गिल उनकी जगह बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं।
दूसरे सेशन में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 96 रन बनाए। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक पूरा किया। राहुल थकान और क्रैम्प से परेशान दिखे और सेशन खत्म होने पर काफी थके हुए नजर आए।
49 ओवर के बाद भारत ने 179/1 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 143 गेंदों में 63 रन और देवदत्त पडिक्कल 117 गेंदों में 80 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी जारी है। 49वें ओवर में नो-बॉल समेत भारत ने 8 रन जोड़े।
केएल राहुल ने 42.2 ओवर में अपना 21वां टेस्ट अर्धशतक पूरा कर लिया। केशरा नुवानथा की बाहर की ओर जाती फ्लाइटेड गेंद को राहुल ने लॉन्ग-ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया। राहुल ने यह अर्धशतक 122 गेंदों में पूरा किया।
41 ओवर के बाद भारत ने 143/1 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 90 गेंदों में 60 रन और केएल राहुल 121 गेंदों में 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
देवदत्त पडिक्कल ने 36.2 ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। लाहिरू कुमारा की शॉर्ट और वाइड गेंद को उन्होंने डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर कट कर एक रन लिया। पडिक्कल का यह दूसरा टेस्ट अर्धशतक है।
30 से 32 ओवर के बीच भारत ने 10 रन बनाए। इस दौरान केएल राहुल ने 2 और देवदत्त पडिक्कल ने 6 रन जोड़े। एक रन नो-बॉल से आया, जबकि 32वें ओवर में राहुल ने एक रन और बनाया।
बारिश रुकने के बाद खिलाड़ी मैदान पर लौट चुके हैं। प्रभात जयसूर्या गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। उनके लिए स्लिप और शॉर्ट लेग पर फील्डर तैनात किए गए हैं।
बारिश रूक गई है। खेल दोपहर 2:00 बजे दोबारा शुरू होगा। दूसरे सेशन का खेल 2:00 से 3:50 बजे तक होगा, जबकि 3:50 से 4:10 बजे तक टी-ब्रेक रहेगा। इसके बाद तीसरा सेशन 4:10 से 6:00 बजे तक खेला जाएगा। आज कुल 86 ओवर कराने का टारगेट है, हालांकि बचे हुए 59 ओवर पूरे होना मुश्किल माना जा रहा है।
अंपायर्स ने गॉल में मैदान की स्थिति का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इस समय मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। मैदान से सभी कवर्स हटा दिए गए हैं। भारतीय ड्रेसिंग रूम से केएल राहुल मैदान पर नजर रखे हुए हैं, जबकि देवदत्त पडिक्कल उनके पास बैठे हैं।
अंपायर्स दोपहर 1:35 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ही खेल दोबारा शुरू होने को लेकर फैसला लिया जाएगा।
लंच के दौरान बारिश आ गई थी। बारिश रुक गई है और मैदान से कवर्स हटाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। आसमान भी साफ नजर आ रहा है। ग्राउंड स्टाफ ने कवर्स के ऊपर रखे टायर हटाने शुरू कर दिए हैं।
गॉल की पिच लंच के बाद स्पिनरों के लिए मददगार साबित होती है। धूप में पिच सूखने के साथ गेंद को टर्न और उछाल मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
पहले टेस्ट के पहले दिन लंच तक भारत ने 27 ओवर में 1 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 35 रन (49 गेंद) और केएल राहुल 32 रन (77 गेंद) बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हुए थे। पिछले 10 ओवर में भारत ने 28 रन बनाए और कोई विकेट नहीं गंवाया। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 9 ओवर में 25 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया है।
19वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 76/1 है। देवदत्त पडिक्कल 28 गेंदों में 20 रन और केएल राहुल 50 गेंदों में 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारत को 47 के स्कोर पर पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने 37 गेंदों की पारी में 5 चौके लगाए। रन लेने के दौरान यशस्वी और केएल राहुल के बीच खराब तालमेल देखने को मिला। गेंदबाज के रास्ते में आने से यशस्वी का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े। राहुल रन के लिए आगे निकल चुके थे, लेकिन यशस्वी को गिरता देख रुक गए। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने रन लेने की कोशिश में दिशा बदली और एक ही छोर पर पहुंच गए। विकेटकीपर ने गिल्लियां बिखेर दीं और यशस्वी को रन आउट कर दिया।
9.5 ओवर में प्रभात जयसूर्या की गेंद पर केएल राहुल ने स्वीप शॉट खेला, लेकिन गेंद शॉर्ट लेग पर खड़े निशान फर्नांडो के हेलमेट के बीचों-बीच जा लगी। गेंद डिफ्लेक्ट होकर फाइन लेग की ओर चली गई और भारत को एक रन मिला। राहुल रन लेने के लिए इच्छुक नहीं थे, लेकिन यशस्वी जायसवाल रन के लिए आगे निकल चुके थे। रन पूरा होते ही राहुल तुरंत निशान का हाल जानने पहुंचे। फिजियो ने मैदान पर आकर उनकी जांच की, जिसके बाद निशान को मैदान से बाहर ले जाया गया।
7.2 ओवर में लाहिरू कुमारा की अच्छी लेंथ गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने ऑफ साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर गली के फील्डर से कुछ ही दूर जाकर गिरी। जायसवाल इस बार बाल-बाल बच गए और कोई रन नहीं बना।
पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 4/0 है। यशस्वी जायसवाल ने 6 गेंदों में 4 रन बनाए हैं, जबकि केएल राहुल अभी खाता नहीं खोल सके हैं। असिथा फर्नांडो के इस ओवर में चौथी गेंद पर जायसवाल ने मिडविकेट के गैप में शानदार फ्लिक लगाकर चौका जड़ा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट टीम गॉल में तिरंगा फहराया। BCCI ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।

मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स पर होगा। इसे सोनी LIV पर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर मैच का कवरेज होगा। इसे आप फॉलो कर सकते हैं।

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में 50वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। अब तक खेले गए 49 मैचों में इस मैदान की पिच स्पिनर्स को सपोर्ट करती रही है।
26 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 16 मैच पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने बताया कि इस मैच की पिच में नमी रह गई है और स्पिन कम होगी।
कप्तान शुभमन गिल सहित 12 खिलाड़ियों के पास श्रीलंका में खेलने का अनुभव नहीं है। सिर्फ केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के पास गॉल स्टेडियम में टेस्ट खेलने का अनुभव है। कुलदीप ने इकलौता टेस्ट पल्लकेले में खेला है।
भारतीय बल्लेबाज 2021 के बाद से स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्रगल कर रहे हैं। अधिकतर बल्लेबाज नए हैं। ऐसे में भारतीय बैटर्स के सामने सबसे बड़ा चैलेंज स्पिन ट्रैक पर बल्लेबाजी होगा।
जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन और हर्षित राणा जैसे रेग्युलर प्लेयर्स चोटिल हैं। सारांश जैन और गुरनूर बरार जैसे नए प्लेयर्स को मौका मिला है।

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 46 मैच खेले हैं। इनमें से 22 में जीत मिली है, जोकि 48% है। 7 में हार झेलनी पड़ी है। 17 मैच ड्रॉ रहे हैं।
श्रीलंकाई पिचों में भारत की जीत का रिकॉर्ड 38% है। टीम ने श्रीलंकाई में 24 मैच खेले हैं। उसे 9 में जीत और 7 में हार मिली है। 8 मैच ड्रॉ रहे हैं।
कप्तान शुभमन गिल ने कहा- ‘600वें टेस्ट में टीम की कप्तानी करना सम्मान की बात है। WTC में वापसी के लिए भारत को करीब 6-7 टेस्ट जीतने की जरूरत है।’
गिल ने कहा- प्लेयर्स के लिए अलग-अलग परिस्थितियों में तुरंत ढलना आसान नहीं होता। टेस्ट सीरीज से पहले एक सप्ताह से 10 दिन की तैयारी मिलना काफी मददगार होता है।’
डिसिल्वा ने कहा- गॉल में अनुभव काम आएगा
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने कहा, ‘जब आप श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले गॉल मैदान का नाम आता है।’
उन्होंने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने यहां बड़े होते हुए काफी क्रिकेट खेला है। यहां 50वें टेस्ट में श्रीलंका की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैंने यहां काफी स्कूल क्रिकेट भी खेला है। इस अनुभव से इस सीरीज में मुझे फायदा मिलेगा।’
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News