Bhagalpur News: वीडियो: जिला प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा: मंत्री – Hindustan

Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड मैदान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में डूब गया। प्रभारी मंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए केंद्र और बिहार सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं और जिले में हो रहे कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भागलपुर लगातार विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सभी क्षेत्र में विकास होता दिख रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर की धरती से ही 211 डिग्री कॉलेज की शुरुआत की है। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की पहल से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिलेंगे और उच्च शिक्षा को और मजबूती मिलेगी। प्रभारी मंत्री ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला में देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचते हैं। इस बार नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से पहली बार शिवभक्तों के ठहरने के लिए टेंट सिटी की व्यवस्था की गई। बांका और मुंगेर जिले में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट सिटी बनाई गई, ताकि कांवरियों को ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भागलपुर में नन्हें स्केटर्स ने भी देशभक्ति का अनोखा संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्केटिंग के बच्चों ने सैंडिस कंपाउंड से घंटाघर तक तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर स्केटिंग करते हुए बच्चे जब शहर की सड़कों से गुजरे तो लोग भी उन्हें देखने के लिए सड़क किनारे जमा हो गए। बच्चे लगातार भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते रहे। लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। समारोह में जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, आईजी विवेक कुमार, एसएसपी प्रमोद यादव समेत जिले के तमाम वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News