Orai News: उरई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने जिले में सनसनी फैला दी। वीडियो में थाना गोहन क्षेत्र के एक युवक द्वारा दूसरे युवक के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्द बोलने और महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए गोहन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश जारी है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिले में सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में थाना गोहन क्षेत्र के नोरे उर्फ दामोदर चतुर्वेदी निवासी ग्राम नावर द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक और आपत्तिजनक शब्द बोलने का आरोप है।
साथ ही वीडियो में महापुरुषों के संबंध में भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। शिवम सिंह निवासी समहेदपुरा, थाना माधौगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी नोरे चतुर्वेदी एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा है और उसे अपमानजनक व अशोभनीय शब्द बोलने के लिए मजबूर कर रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोहन पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। मामले में अब तक 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने बताया कि मुख्य आरोपी नोरे चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल दो आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play