Noida News: नोएडा/ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद छात्रों ने वंदे मातरम्, देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी। सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी समेत अन्य महापुरुषों की वेशभूषा में देशभक्ति के नारे लगाए। सेक्टर-39 स्थित रयान इटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने वॉइस ऑफ इंडिया गीत और आजादी की अदालत नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व और जिम्मेदारियों को सामने रखा।
इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुभाष चंद्रन केआर मुख्य अतिथि रहे। सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रों द्वारा मार्च पास्ट, देशभक्ति गीत, भाषण, कविता, नुक्कड़ नाटक और नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि कमांडेंट राकेश कुमार ने छात्रों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
सेक्टर-28 स्थित विश्व भारती स्कूल में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ भी बनाई गई। वंदे मातरम् गीत और देशभक्ति नृत्य की प्रस्तिुतयां भी दी गईं। सेक्टर-150 के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में प्रतीक ग्रुप फाउंडेशन-आकार द्वारा 150 से अधिक विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई। इसके अलावा सेक्टर- 91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में पूर्व अधिकारी अखिल शुक्ला की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही 62 स्थित आईएमएस कॉलेज, ध्वजारोहण के बाद छात्रों ने गीत-संगीत की देशभक्ति पर प्रस्तुतियां दी।
सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में संस्थान के पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने समारोह में हिस्सा लिया। छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों ने समूहगान, भाषण, एकल गायन और देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
विधायक ने ध्वजारोहण किया
जेवर स्थित राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज में विधायक धीरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय जेवर क्षेत्र की प्रत्येक बेटी को समर्पित है। हमारा संकल्प है कि आर्थिक अथवा सामाजिक परिस्थितियां किसी भी बेटी की उच्च शिक्षा के रास्ते में बाधा न बनें। शिक्षा से सशक्त हुई हमारी बेटियां ही विकसित जेवर, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की मजबूत नींव बनेंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मंदिरों में भी ध्वजारोहण किया गया
सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर के अलावा सेक्टर-62 स्थित श्री विनायक मंदिर में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना की। अंत में राष्ट्रगान और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play