Lucknow News: निगोहां, लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निगोहां के शेरपुर लवल गांव में बीमारी से परेशान 22 वर्षीय युवक ने शनिवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शेरपुर लवल निवासी राजगीर मिस्त्री राममिलन का बड़ा बेटा शिवम (22) पिछले काफी समय से किसी बीमारी से पीड़ित था। परिजनों के मुताबिक, इलाज के बावजूद आराम नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। शनिवार सुबह वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था।
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर उसके ट्रेन की चपेट में आने की सूचना परिजनों को दी। जीआरपी और निगोहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play