Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बीटा दो कोतवाली पुलिस ने फैक्टरी व बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया काफी सामान बरामद किया है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान उस्मान और सोनू के रूप में हुई है। दोनों सम्भल के रहने वाले है। पुलिस के मुताबिक आरोपी उस्मान व सोनू शातिर किस्म के चोर हैं, जो ऑटो से रेकी कर बन्द पडे मकानों और फैक्टरी से सामान चोरी की घटना कारित करते थे। चोरी किए गए सामान को बेचकर अवैध धन अर्जित करते थे।
इन दोनों ने 29 जुलाई को साईट-4 स्थित एक फैक्टरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से फैक्टरी से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। पुलिस इनके अन्य अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play