Siwan News प्रखंड कार्यालय पर सामूहिक अनशन-सत्याग्रह का समापन – Hindustan

Siwan News जीरादेई, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय पर गरीबों, मजदूरों और भूमिहीनों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे भकपा माले के दो दिवसीय सामूहिक अनशन-सत्याग्रह का समापन शुक्रवार को हुआ।
पूर्व विधायक अमरजीत कुशवहा ने अनशन पर बैठे भकपा माले के सदस्यों से मुलाकात कर उनके संघर्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भकपा माले हमेसा गरीब, दलित, अल्पसंख्यक, मजदूर की लड़ाई लड़ती है। पूर्व विधायक ने धरना में उपस्तिथ लोगों को जूस पिलाकर अनशन का समापन कराया। धरना का आयोजन ऐपवा नेत्री व जिला पार्षद सोहिल गुप्ता के नेतृत्व में किया गया था। समापन के बाद पूर्व विधायक के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल बीडीओ से मिलकर अपना मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में मुख्यरूप से गरीबों को उजाड़ने पर रोक, भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन, राशन, पेंशन, बिजली, रोजगार सहित गरीब-मजदूरों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से रखा गया। बीडीओ ने सभी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अनशन समापन की घोषणा की गई।
ऐपवा नेत्री सोहिल गुप्ता ने कहा कि इस संघर्ष में शामिल सभी साथियों के जज्बे और एकजुटता को सलाम करते है तथा उनके हक हकूकक की लड़ाई के लिए भकपा माले अनवरत संघर्ष करती रहेगी। पूर्व जिला परिषद सदस्य सुजीत कुशवहा ने कहा कि भकपा माले का शुरू से ही गरीब, दलित, पिछड़े की लड़ाई लड़ती आ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। मौके पर पूर्व मुखिया रामाश्रय निषाद, सुरेश यादव, विशाल यादव, दसरथ खरवार सहित सैकड़ों माले कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News