Faridabad News: शहर की सोसायटियों में शान से लहराया तिरंगा – livehindustan.com

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सेक्टरों से लेकर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, पार्कों और बाजारों तक जगह-जगह तिरंगा फहराया गया। लोगों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के साथ ही देश की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों को याद किया। शहर में स्कूलों के साथ ही आवासीय सोसायटियों में आरडब्ल्यूए की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। निर्धारित समय पर तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से भर दिया। कई सोसायटियों में बच्चों के लिए चित्रकला, भाषण और देशभक्ति पर आधारित प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। कार्यक्रमों में लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बल्लभगढ़ में समारोह का आयोजन किया गया। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ रेस्ट हाउस परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के संघर्ष व सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। तिरंगे की आन-बान-शान के लिए वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का अवसर है। विधायक ने शहीद स्मारक पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद परिवारों को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
सेक्टर -16 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) के क्षेत्रीय कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और निष्ठा व्यक्त की। स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस मौके पर ईएसआई निगम की सामाजिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण में भूमिका पर भी के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि निगम श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं और विभिन्न कल्याणकारी सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
दयालबाग कॉलोनी में आरडब्ल्यूएस की ओर से तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। पार्षद गजेंद्र लाला, हरिंदर भड़ाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद कश्यप सहित आरडब्ल्यूएस अध्यक्ष डीएस राणा, रुपेश राणा व अन्य सदस्यों ने सहभागीता की। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें उपहार भी वितरित किए गए।
राजकीय विद्यालय डीग में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वराज सिंह का माया शर्मा सहित गणमान्यों ने स्वागत किया। गांव के पूर्व सैनिक हरिचन्द, लालाराम, स्वराज, रामपाल और रणजीत ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे अतिथि प्रसन्न हुईं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए कर्तव्यों का पालन करने व स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
फरीदाबाद। आरपीएस ग्रुप ने शनिवार को आरपीएस 12वें एवेन्यू में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। कार्यक्रम में सेना बैंड की विशेष प्रस्तुति और बच्चों के लिए आयोजित देशभक्ति शो मुख्य आकर्षण रहे।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद सेना बैंड ने देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों की प्रस्तुति देकर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। बच्चों के लिए आयोजित विशेष देशभक्ति शो में भी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आरपीएस ग्रुप के निदेशक अमन गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और नागरिकों के रूप में अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि आरपीएस 12वें एवेन्यू में ऐसा माहौल तैयार करने का प्रयास किया गया, जो लोगों में गर्व और अपनेपन की भावना पैदा करे, खासकर बच्चों में, जो देश का भविष्य हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़खल विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और बड़खल विधायक धनेश अदलखा मौजूद रहे। एनआईटी 1-2 चौक से शुरू हुई यात्रा 2-3 चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसमें करोड़ों भारतीयों की भावनाएं, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण समाहित है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फ्रेंड्स क्राउको क्लब की ओर से सेक्टर-12 टाउन पार्क में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने देशभक्ति गीतों के साथ पुराने हिंदी गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में क्लब के प्रधान राजकुमार मदान, मीनाक्षी शर्मा, बिट्टू बांगा, गुलशन भाटिया, कवलजीत सिंह और कमल कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
क्लब के प्रधान राजकुमार मदान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से एनआईटी-3 के पार्क में रोजाना गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य उन लोगों को मंच उपलब्ध कराना है, जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर कहीं और नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि क्लब के कार्यक्रमों में हर उम्र के लोग अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
एनआईटी-4 स्थित आयकर विभाग परिसर में फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान आयकर आयुक्त शिवानी सिंह ने तिरंगा फहराया। वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय के नारों से परिसर गूंज उठा। शिवानी सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता अधिकारों के साथ देश के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी है। देश की आर्थिक मजबूती में ईमानदार करदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने करदाताओं एवं कर पेशेवरों से समय पर कर अनुपालन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। आयकर आयुक्त (अपील) कुमार अविकल मनु ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश देता है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीए अरुष गुप्ता ने भी राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लेने की अपील की। —
सीनियर सिटीजन फोरम, सेक्टर-29 की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने तिरंगे को नमन कर देशभक्ति की भावना व्यक्त की। देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। वक्ताओं ने आपसी भाईचारे, एकता और देश की अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर बुजुर्ग देशभक्तों की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में और जिला परिषद की सीईओ शिखा की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। फरिदपुर, एनआईटी-5, सीकरी, मुजेरी, मेवला महाराजपुर, बरौली, छायंसा सहित विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अग्रवाल कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय महिला महाविद्यालय तथा राजकीय महाविद्यालय मोहना में भी ध्वजारोहण हुआ। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस पर गांव पाली के सरकारी स्कूल में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे रघु प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराया और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस महान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का दिन है। भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता मजबूत करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। समारोह में ग्रामीण व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने जिला कार्यालय अटल कमल पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। शहीदों के बलिदान से मिली आजादी की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है।
सेक्टर-21डी स्थित रयान स्कूल में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर मुकेश बंसल और कर्नल यश वाधवा का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने रॉक बैंड, देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। ‘द लैंड ऑफ कलर्स’ में विविधता में एकता का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्या पीया शर्मा ने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी, करुणा और जिम्मेदार नागरिकता अपनाने का आह्वान किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News