Adityapur News: आदित्यपुर में शान से लहराया तिरंगा, धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस – Hindustan

Adityapur News: आदित्यपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदित्यपुर में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा लहराया गया। जगह-जगह ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए गए।ऑटो क्लस्टर परिसर में एमडी एसएन ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। वहीं स्मॉल इंडस्ट्रियल एसोसियेशन (एसिया) की ओर से एसिया भवन परिसर में अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।

जियाडा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने ध्वजारोहण किया। मौके पर उपनिदेशक दिनेश रंजन समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। आदित्यपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह तथा आरआईटी थाना में थाना प्रभारी रविकांत परासर ने ध्वजारोहण किया।इसके अलावा स्वर्णरेखा परियोजना भवन समेत विभिन्न सरकारी, औद्योगिक और सामाजिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी स्थानों पर लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

उद्यमी संगठन इसरो की ओर से हिमालया स्थित संगठन के कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। संगठन के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर महासचिव संदीप मिश्रा, मनोज कुमार, विनय सिंह, सौरभ चौधरी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। समारोह के दौरान देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News