Feedback
How to Prevent Sticky Bhindi: सूखी सब्जियों में लोग सबसे ज्यादा भिंडी की सब्जी बनाना पसंद करते हैं और गर्मी के मौसम में तो यह अधिकतर भारतीय घरों में बनाई जाती है. ड्राई मसालेदार भिंडी की सब्जी नाश्ते में रोटी-पराठे के साथ खाने में काफी मजेदार लगती है. मगर भिंडी की सब्जी को लेकर अक्सर लोगों की एक ही शिकायत होती है कि यह चिपचिपी (स्लाइमी) हो जाती है, ऐसे में न तो उसका स्वाद अच्छा लगता है और न ही टेक्सचर.
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ छोटी-छोटी गलतियां इसकी वजह हो सकती हैं. द लीला पैलेस चेन्नई के एग्जीक्यूटिव शेफ रविश मिश्रा के मुताबिक, भिंडी को कुरकुरी बनाने का राज उसकी सही तैयारी और सही तरीके से पकाने में छिपा है.
भिंडी को कब धोना चाहिए?
आमतौर पर सब्जियों को लोग काटने के बाद पानी से धोते हैं, ताकि वो अंदर से भी साफ हो जाए. मगर भिंडी के साथ ऐसा करना आपकी सबसे बड़ी गलती बन सकती है. शेफ बताते हैं कि हमेशा भिंडी को साबुत ही बहते पानी में धोएं. इसके बाद अच्छी तरह पानी निकाल दें और साफ किचन टॉवल से पूरी तरह सुखा लें. चाहें तो कुछ मिनट हवा में भी सूखने दें.
धोने और सूखाने के बाद काटे भिंडी
जब धोने के बाद भिंडी पूरी तरह सूख जाए, तभी उसके किनारे काटकर मनचाहे शेप में काटें. गीली भिंडी काटने से उसके अंदर मौजूद चिपचिपा पदार्थ जल्दी बाहर निकलता है, जिससे सब्जी लसलसी हो जाती है. इसलिए हमेशा धोने के बाद भिंडी को काटना चाहिए.
पकाते समय रखें इन बातों का ध्यान
भिंडी को हमेशा चौड़े और अच्छी तरह गर्म पैन में पकाएं. पैन में बहुत ज्यादा भिंडी एक साथ न डालें, वरना वह भुनने की बजाय स्टीम में पकने लगेगी. अगर मात्रा ज्यादा हो तो बैच में पकाना बेहतर रहेगा.
सबसे जरूरी बात, भिंडी को बार-बार चलाने से बचें. उसे कुछ देर बिना छेड़े पकने दें ताकि हल्की गोल्डन और क्रिस्पी लेयर बन सके. भिंडी को स्टीम करने की बजाय रोस्ट या हल्का सीयर करने की तरह पकाने की कोशिश कर
चिपचिपी भिंडी कैसे ठीक करें?
अगर फिर भी भिंडी में चिपचिपापन महसूस हो रहा है, तो आखिर में थोड़ा अमचूर पाउडर डाल सकते हैं. इसके अलावा कुछ बूंदें नींबू का रस या थोड़ा-सा इमली का गूदा भी स्वाद बढ़ाने के साथ चिपचिपापन कम करने में मदद कर सकता है.
इन गलतियों से बचें
इस बात का ध्यान रखें कि अच्छी भिंडी वही होती है जो अपनी शेप बनाए रखे, हल्की कुरकुरी हो और उसके किनारे सुनहरे दिखें. इसलिए अगली बार बस तीन बातें याद रखें.
इन तीनों चीजों से आपकी भिंडी हर बार स्वादिष्ट और कुरकुरी बनेगी. इसलिए अगली बार जब भी भिंडी बनाए तो सबसे पहले उनको साबुत पानी से धो लें और फिर काटकर उसकी सब्जी बनाएं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू