रामपुर मनिहारान, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। देवबंद रोड स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौ. नक्षत्र पंवार के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चौ. नक्षत्र पंवार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के विकास को नई दिशा दी। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के जरिए उन्होंने मजबूत सड़क नेटवर्क की नींव रखी, जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को बेहतर संपर्क मिला और गांव-शहर की दूरी कम हुई। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
कार्यक्रम में संजय राणा, गौतम चौधरी, पप्पू चौधरी, संदीप सैनी, सुमित सैनी और तरुण कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play