भारत के पड़ोसी बांग्लादेश के लोग पाकिस्तान के बारे में ज्यादा अच्छी राय रखते हैं। हाल ही में एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। खास बात है कि इसी सर्वे में यह भी पता चला है कि बड़ी संख्या में भारत और पाकिस्तान के लोग एक-दूसरे को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं। वहीं, जवाब देने वाले अधिकांश भारतीय रूस को अपना सबसे बड़ा सहयोगी मानते हैं।
अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च की ओर से सर्वे किया गया था। दक्षिण एशिया के चार देशों भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के वयस्कों के बीच किए गए इस सर्वेक्षण में अलग-अलग देशों में अलग-अलग रुझान सामने आए। श्रीलंका में बहुमत में यानी 79 प्रतिशत लोगों ने भारत के पक्ष में राय रखी है। इसके मुकाबले 42 प्रतिशत बांग्लादेशियों और केवल सात प्रतिशत पाकिस्तानियों ने भारत के प्रति सकारात्मक राय व्यक्त की।
खास बात है कि सर्वे के मुताबिक, सिर्फ 25 फीसदी भारतीय ऐसे हैं, जो बांग्लादेश के प्रति सकारात्मक राय रखते हैं। बीते 2 सालों में इन आंकड़ों में दोनों मुल्कों की तरफ से ही गिरावट देखी गई है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में बांग्लादेश में 57 प्रतिशत लोग भारत के प्रति अच्छी राय रखते थे। जबकि, भारत में यह आंकड़ा 35 फीसदी पर था।
श्रीलंका में बहुमत में यानी 79 प्रतिशत लोगों ने भारत के पक्ष में राय रखी है। इसके मुकाबले केवल 7 प्रतिशत पाकिस्तानियों ने भारत के प्रति सकारात्मक राय व्यक्त की। श्रीलंका के 63 प्रतिशत लोगों ने भारत को अपना सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी बताया, जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान में बड़ी संख्या में लोगों ने भारत को अपना सबसे बड़ा खतरा बताया।
सर्वेक्षण में शामिल 54 प्रतिशत से अधिक अमेरिकियों का मानना है कि हाल के वर्षों में वैश्विक स्तर पर भारत का प्रभाव लगभग पहले जैसा ही बना हुआ है। वहीं 30 प्रतिशत लोगों का कहना है कि भारत का प्रभाव बढ़ रहा है, जबकि 13 प्रतिशत ने कहा कि भारत का वैश्विक प्रभाव कम हो रहा है। सर्वेक्षण में शामिल 50 प्रतिशत डेमोक्रेट और डेमोक्रेट समर्थकों ने भारत के पक्ष में रुख दिखाया। इसके मुकाबले 42 प्रतिशत रिपब्लिकन और रिपब्लिकन समर्थकों ने भारत के प्रति सकारात्मक राय व्यक्त की।
भारत में करीब 36 प्रतिशत लोगों ने रूस को अपना सबसे प्रमुख सहयोगी बताया और जबकि 16 प्रतिशत ने अमेरिका को अपना प्रमुख सहयोगी माना। करीब एक-तिहाई भारतीयों ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play