सावन की तीसरी सोमवारी पर ऐतिहासिक भैरवा गांव स्थित बाबा उगना महादेव शिवालय में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा है। रविवार रात 12 बजे से ही बाबा उगना महादेव का जलाभिषेक शुरू हो गया, जो सोमवार को दिनभर जारी रहा। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भार
श्रद्धालु घौस नदी के बलहा घाट से जल लेकर बाबा उगना महादेव के दरबार तक पहुंच रहे हैं। हाथों में जलपात्र और पूजा सामग्री लिए शिव भक्त लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा।
सावन की सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। कई भक्त परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ण होने की कामना के साथ बाबा उगना महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में कांवरिया भी मंदिर पहुंचे।
मिथिलांचल के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर सहित आसपास के इलाकों और नेपाल से भी श्रद्धालु लगातार मंदिर पहुंच हैं। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, मंदिर परिसर में भक्तों की संख्या बढ़ती गई।
भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा एवं सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर, वॉच टावर, वीडियोग्राफी और एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
सोमवारी के अवसर पर बाबा उगना महादेव के दरबार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। चारों ओर भक्ति का माहौल है और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.