Bollywood News: सनी लियोन ने शेयर किया बेटे का क्यूट वीडियो, काजल अग्रवाल के प्रेग्नेंट होने की चर्चा – Times Now Navbharat

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री यानी फिल्म जगत से शुक्रवार के दिन कई सारी खबरें निकलकर आई हैं। अमिताभ बच्चन का पान मसाले का विज्ञापन चर्चा में बना हुआ है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मैसेज सामने आ रहे हैं। काजल अग्रवाल के प्रेग्नेंट होने और एक फिल्म में रिप्लेस किए जाने की चर्चा है। एक्ट्रेस सनी लियोन ने बच्चे का क्यूट वीडियो शेयर किया है। एक नजर डालते हैं दिन की ट्रेंडिंग बॉलीवुड खबरों पर।
अमिताभ बच्चन के पान मसाला विज्ञापन को लेकर विवाद:
नेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर इरेडिकेशन ऑफ टोबेको के अध्यक्ष डॉ. शेखर साल्कर ने अमिताभ बच्चन को पत्र लिखा है और पान मसाला के सेहत के लिए नुकसानदायक होने की बात का हवाला दिया है। राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने अमिताभ बच्चन से अपील की है कि तंबाकू के विज्ञापन से हट जाएं ताकि युवा भी खुद को इससे दूर रखें। इससे पहले एक फैन के सवाल के जवाब में बिग बी ने कहा था कि आर्थिक कारणों से वह पान मसाला के विज्ञापन का हिस्सा बने हैं।
सनी लियोन ने शेयर किया बच्चे का क्यूट वीडियो:
सनी लियोन ने अपने बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और कहा है कि वैसे तो वह इस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया पर करना पसंद नहीं करती हैं लेकिन उनके बेटे का ये अंदाज इतना मजाकिया था कि वह खुद को उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने से रोक नहीं पाईं। बच्चे का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां क्लिक कर देखें सनी लियोन का शेयर किया वीडियो।
काजल अग्रवाल की प्रेग्नेंसी की चर्चा, फिल्म में जैकलीन करेंगी रिप्लेस?

फिल्म स्टार गौतम किचलू से शादी कर चुकीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के प्रेग्नेंट होने की चर्चा है और ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि अभिनेत्री को नागार्जुन की फिल्म के रोल के लिए जैकलीन फर्नांडिस से रिप्लेस किया जाएगा। साल 2020 में शादी कर चुकीं काजल के काम से ब्रेक लेने की बात हो रही और इसी बीच द घोस्ट फिल्म में उनकी जगह जैकलीन को लिए जानी की भी चर्चा है।
आमिर खान की लगान फिल्म एक्ट्रेस आर्थिक तंगी का शिकार:
लगान फिल्म में आमिर खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस परवीना बानो बुरी तरह आर्थिक तंगी का शिकार हैं और बीमार एक्ट्रेस के पास दवा लेने तक के पैसे नहीं हैं। घर में सिर्फ बहन नौकरी करती थी लेकिन लॉकडाउन में उसकी भी नौकरी चली गई और इसके बाद से ही आर्थिक तौर पर लाचारी ने अभिनेत्री के पूरे परिवार को घेर लिया है। परवीना ने लगान में केसरिया की भूमिका निभाई थी।
अपनी फिल्म रश्मी रॉकेट को लेकर फिल ट्रोल हुईं तापसी पन्नू:


बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोल का शिकार हो गई हैं। इस बार वजह है उनकी फिल्म रश्मी रॉकेट और कुछ यूजर्स उनकी तुलना मर्द और ट्रांसजेंडर से कर रहे हैं हालांकि अभिनेत्री संयम बरतते हुए यूजर्स के की बातों को जवाब में धन्यवाद कहा है। तापसी की फिल्म रश्मी रॉकेट भी जेंडर से जुड़े मुद्दों को लेकर ही बनाई गई है।
Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News