Balrampur News: लटकते बिजली के तार बने हादसे का खतरा – Hindustan

Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 10 स्थित बालेंद्र तिवारी मोहल्ले की रघुवर गली में शिव मंदिर के पास विद्युत पोल पर फैले अव्यवस्थित और ढीले तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। पोल पर बड़ी संख्या में तार उलझे हैं और कई तार नीचे तक लटक रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के दौरान तेज हवा और बारिश में तार आपस में टकराने से चिंगारी निकलती है। इससे गली से गुजरने वाले लोगों में हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व सभासद राजू कश्यप ने बताया कि समय रहते तारों को व्यवस्थित नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
शिव मंदिर पास में होने के कारण सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन भी रहता है। ऐसे में लटकते तार गंभीर खतरा बने हैं। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग और नगर पंचायत प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर तारों को व्यवस्थित कराने और पोल की आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News