Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर अंकित ढाबे के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरागईं।जिससे हादसे में कार सवार प्रयागराज के एक डॉक्टर और उनका परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही वाहन दरियापुर स्थित अंकित ढाबे के पास पहुंचा, अचानक चालक का नियंत्रण छूट गया और कार लहराते हुए सड़क के डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।घटना
की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और 108 आपातकालीन एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस (UP 32 FG 1698) के ईएमटी मनोज विश्वकर्मा और उनके सहयोगी चालक विनेश ने घटनास्थल पर ही घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार दिया और बिना समय गंवाए घायल अश्मा (40) सिविल लाइंस, प्रयागराज,आजमा (9) पुत्री डॉ. अश्मा,हसन (5) पुत्र डॉ. अश्मा सभी को एम्स रायबरेली पहुंचाया।एम्स के डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play