Gopalganj News: बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर हुईं मारपीट की घटनाओं में तीन जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में यादवपुर गांव की सुमन देवी, खैरा गांव के कैलाश महतो, सोनबरसा गांव के राकेश कुमार शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटओं में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में रेवतिथ गांव की हसीना खातून, महुआ गांव के अमेरिका प्रसाद, रेवतिथ गांव के अफजल अली एवं दक्षिण बनकटी के महम्मद शकील शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से दो लोगों को सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया।
बैकुंठपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की रात सिरसा गांव में छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित बबलू कुमार बताया गया है। जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेजा गया है।
बैकुंठपुर। प्रखंड क्षेत्र में नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। बीडीओ नंदकिशोर साह ने बताया कि दो चरणों के तहत नए राशन कार्ड के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन लिया गया था। इनकी जांच के बाद दावा सही पाए जाने पर नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए भी 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play