Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। तिरहुत एवं दरभंगा प्रमंडल की सीमा पर रतनपुर स्थित गंगेश्वरस्थान में विराजमान बाबा गंगेश्वरनाथ के दरबार में सावन की तीसरी सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह थोड़ा बादल छाए रहने के बाद दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस के बावजूद शिवभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। पूरा इलाका हर-हर महादेव, ऊं नम: शिवाय, हर-हर बम-बम के जयकारों और महादेव की नचारी से गूंजायमान होता रहा। गंगेश्वरस्थान की ओर जाने वाली सभी सड़कें सुबह से ही शिवभक्तों से पटी रही। सोमवार भोर चार बजे बाबा गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष शिव नारायण ठाकुर, उपाध्यक्ष महेश्वर ठाकुर, सचिव संजीव कुमार चौधरी, सह सचिव प्रियांशु कुमार, डॉ. राम प्रवेश ठाकुर, राम बाबू ठाकुर, अजय कुमार ठाकुर आदि की मौजूदगी में तापस समाज के अध्यक्ष राम कुमार झा उर्फ कुबेर झा ने बाबा गंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक, विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती की। इसके बाद आम शिवभक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया।
महाआरती से पूर्व ही सैकड़ों शिवभक्त गौतम कुंड से पवित्र जल भरकर कांवरिए के रूप में गंगेश्वरस्थान पहुंच चुके थे और लंबी कतारों में जलाभिषेक के लिए खड़े थे। कई दंड प्रणामी भक्त गौतम कुंड से लगभग नौ किलोमीटर की दूरी तीन से चार दिनों में तय कर तीसरी सोमवारी पर बाबा के दरबार पहुंचे और जलाभिषेक किया। सुबह से लेकर शाम तक शिवभक्त जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर शिवालय परिसर में दो दर्जन से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए थे।
इसके अलावा एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम की तैनाती भी थी। न्यास समिति की ओर से भी स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। न्यास समिति का आकलन था कि पिछले दो सोमवारी की अपेक्षा तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों की भीड़ थोड़ी कम रही। शाम में पुन: न्यास समिति के सदस्यों की मौजूदगी में पंडा कुबेर झा ने विधि-विधान के साथ बाबा गंगेश्वरनाथ का मनोहारी श्रृंगार कर महाआरती की। इसके अलावा मनमा स्थित मानेश्वरस्थान, मुरैठा, लगनमा नाम, पकटोला और जाले थाना परिसर स्थित महादेव मंदिर में भी शिवभक्तों की भीड़ लगी रही।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play