कौन हैं नताली हार्प, कैसे ट्रंप की बेहद करीबी यह महिला आईं विवादों में? – India.com

Who is Natalie Harp: तुर्की में नाटो समिट के दौरान पिछले महीने ईरान के हमले के डर से जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड को गुप्त रूप से एयर फोर्स वन’ से हटाया गया, तो उनके साथ बहुत कम लोग गए थे. उनमें नताली हार्प भी शामिल थीं. जॉर्जिया के डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ ने उस संवेदनशील ऑपरेशन के दौरान नताली हार्प को साथ ले जाने के ट्रंप के फैसले पर सवाल उठाए हैं. इसके बाद ट्रंप और नताली के रिश्तों को लेकर विवाद छिड़ गया है.

नताली हार्प ट्रंप की एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट हैं. 35 साल की हार्प, ट्रंप की इनर सर्कल में खास जगह रखती हैं. हार्प पहले टीवी एंकर रह चुकी हैं. रिपोर्टों के मुताबिक वह राष्ट्रपति की कई बैठकों में मौजूद रहती हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्रुथ सोशल अकाउंट को हैंडल करने में मदद करती हैं.

हार्प अपने साथ लैपटॉप और कभी-कभी प्रिंटर भी रखती थीं ताकि वह ट्रंप के पढ़ने के लिए लेख और अन्य सामग्री का प्रिंट निकाल सकें. ट्रंप को डिजिटल स्क्रीन की जगह कागज पर पढ़ना पसंद है. ट्रंप के साथ प्रिंटआउट लेकर चलने की वजह से उन्हें ‘ह्यूमन प्रिंटर’ भी कहा जाता है.

कैलिफोर्निया की रहने वाली हार्प संवैधानिक पद पर नहीं हैं. फिर भी ट्रंप की करीबी हैं. उन्होंने पॉइंट लोमा नजारिन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. इसके बाद लिबर्टी यूनिवर्सिटी से एमबीए किया. 2019 में बोन कैंसर से जूझते हुए इलाज पाने में मदद के लिए उन्होंने ट्रंप के राइट टू ट्राई कानून की तारीफ की, जिसके बाद अगले साल उन्हें ट्रंप के अभियान में एडवाइजरी बोर्ड में जगह मिली.
बाद में ट्रंप ने हार्प को 2020 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में बोलने के लिए आमंत्रित किया. राष्ट्रीय मंच पर खड़े होकर, उन्होंने फिर से ट्रंप और उनकी स्वास्थ्य सेवा नीति को अपनी जान बचाने में मदद करने का श्रेय दिया. हार्प ने कहा, अगर आप न होते तो आज मैं जीवित न होती.

इस विवाद ने हार्प की ओर भी ध्यान खींचा है. जून में ‘द डेली मेल’ को दिए एक इंटरव्यू में उनके भाई प्रेस्टन हार्प ने भी टिप्पणी की है. प्रेस्टन हार्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनके रिश्ते को “बहुत अस्वस्थ” बताया है. ट्रंप के पूर्व डॉक्टर और प्रतिनिधि रॉनी जैक्सन ने 2024 में हार्प के बारे में कहा, वह सभी का मूड अच्छा रखती हैं, और सबसे ज़रूरी बात यह है कि वह राष्ट्रपति का मूड भी बहुत अच्छा रखती हैं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News