Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस वार्ड में बिजली आपूर्ति से जुड़ी अर्थिंग की समस्या आखिरकार दूर कर दी गई। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ में 13 अगस्त को ‘डायलिसिस विभाग में अर्थिंग की समस्या से एक मशीन जली’ के शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद बिजली विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन सक्रिय हो गई। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्युत व्यवस्था की जांच की और खामियों को दूर किया।
मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस विभाग में पिछले दिनों से ट्रांसफॉर्मर से उपकरणों में अर्थिंग आने की शिकायत सामने आई थी। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद भी अर्थिंग आने से डायलिसिस मशीनों और अन्य उपकरणों के खराब होने का खतरा बना हुआ था। इसी दौरान एक डायलिसिस मशीन भी जल गई थी। मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई थी। मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बिजली विभाग को पत्र भेजकर समस्या दूर कराने का अनुरोध किया था। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने इस तकनीकी खामी को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए समस्या की जांच कर आवश्यक सुधार किया। डायलिसिस वार्ड में फिलहाल 20 मशीनों से मरीजों का उपचार हो रहा है। वार्ड के विस्तार के लिए 20 नई मशीनें भी पहुंच चुकी हैं। इसके बाद कुल 40 मशीनों से डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। नई मशीनों की स्थापना से पहले विद्युत व्यवस्था दुरुस्त होने से मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जल चुकी मशीन को भी ठीक करा लिया गया है।
अर्थिंग की समस्या दूर कर दी गई है। जल चुकी मशीन को भी ठीक करा लिया गया है। नई मशीनों के लिए पैनल बोर्ड आ चुका है और वार्ड विस्तार की तैयारियां चल रही हैं। बोरिंग का काम भी लगभग पूरा होने के कगार पर है। जल्द ही वार्ड का विस्तार कर उसे शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. केपी गोंड, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज-कुशीनगर
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play