Mau News: टहलने निकलीं दो महिलाओं से चेन लूटी – Hindustan

Mau News: मऊ, संवाददाता। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय अंडरपास के पास मंगलवार सुबह टहलने निकलीं दो महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर चेन लूट ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई जब दोनों महिलाएं टहल रही थीं। बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर डराया और उनके गले से चेन व लॉकेट छीन लिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता चंदा देवी ने बताया कि तीन काले कपड़े पहने बदमाशों ने उनकी कनपटी पर कट्टा लगाकर चेन तोड़ने की कोशिश की।
विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की और चेन लेकर फरार हो गए। चंदा देवी के अनुसार, चेन का कुछ हिस्सा बदमाश ले गए, जबकि कुछ हिस्सा उनके पास रह गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि नदवासराय अंडरपास के पास दो महिलाएं टहलने निकली थीं, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन और लॉकेट छीन लिया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News